नए साल पर करवाया जाएगा स्पो‌र्ट्स मीट

गंगसर स्पो‌र्ट्स क्लब जैतो की बैठक मंगलवार को गुरबीर सिंह बराड़ सीनियर उपप्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:13 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:13 PM (IST)
नए साल पर करवाया जाएगा स्पो‌र्ट्स मीट
नए साल पर करवाया जाएगा स्पो‌र्ट्स मीट

संवाद सूत्र, जैतो : गंगसर स्पो‌र्ट्स क्लब जैतो की बैठक मंगलवार को गुरबीर सिंह बराड़ सीनियर उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में फोर सीजन रिजोर्ट में की गई। क्लब की तरफ से पिछले दिनों एथलेटिक मीट के मुकाबले करवाए गए थे। क्लब के जनरल सेक्रेटरी दविन्दर बाबू जो कि अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक भी हैं क्लब के अन्य सदस्यों के सहयोग से प्रतिदिन ही नौजवानों को अलग-अलग खेलों की प्रैक्टिस, आर्मी भर्ती, पंजाब पुलिस भर्ती आदि की तैयारी करवाने में योगदान देते रहते हैं। क्लब के सदस्यों ने फैसला किया कि नया साल 2022 का स्वागत छोटे सहबजादों की शहादत को समर्पित और किसानों की जीत को समर्पित क्लब की तरफ से जैतो खेल स्टेडियम में नेशनल स्तर की एथलेटिक मीट करवा कर किया जाए। जिससे नौजवानों को नशों और बुरी संगत से बचा कर खेल की तरफ जोड़ा जा सके। इसके संबंध मेंएक प्रस्ताव दो जनवरी 2022 को मीट करवाने के लिए संकल्प से पास किया गया। यह सभी मुकाबले क्लब के प्रधान जसविन्दर सिंह बराड़ यूएसए और सरपरस्त संत रिशी राम संचालक विवेक आश्रम जैतो की अध्यक्षतरा में करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर गंगसर स्पोर्टस क्लब जैतो के कार्यकारी प्रधान राकेश कुमार भलवान, सीनियर उपाध्यक्ष गुरबीर सिंह बराड़, नाहर सिंह प्रशिक्षक, परमजीत सिंह उपाध्यक्ष, रोशन लाल, दविन्दर सिंह, अशोक धीर प्रैस सचिव, अमरीक सिंह बराड़ कैशियर, मास्टर मंगत राम शर्मा, पंकज शर्मा (मोनू), प्रवीण कुमार (टीना), विक्रमजीत सिंह बराड़, राजविन्दर सिंह, जसपाल सिंह, बूटा सिंह बराड़, गुरमीतपाल शर्मा, कैप्टन कुलदीप सिंह बराड़ उपाध्यक्ष, गुरविन्दर सिंह बराड़ रोड़ीकपूरा उपाध्यक्ष, जसकरन सिंह चन्दभान, सुरजीत सिंह चन्दभान, भुपिन्दर सिंह ढैपयी, हरप्रीत सिंह गिल, गौरव अबरोल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी