कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े के दो पहलवान होंगे शामिल

साउथ अफ्रीका में 2 से 5 दिसंबर तक हो रही कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप करवाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 05:03 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 05:03 PM (IST)
कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े के दो पहलवान होंगे शामिल
कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े के दो पहलवान होंगे शामिल

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

साउथ अफ्रीका में 2 से 5 दिसंबर तक हो रही कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप के लिए स्थानीय बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े के दो पहलवान हरप्रीत सिंह और सचिन कुमार का चयन हुआ है, जो कि जिला फरीदकोट के लिए मान वाली बात है।

जिला कुश्ती प्रशिक्षक इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में हरप्रीत सिंह 82 किलोग्राम भार वर्ग में और सचिन कुमार 67 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवानी के जौहर दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि पहलवान हरप्रीत सिंह एशिया का चार बार का तमगा विजेता है, जबकि पहलवान सचिन कुमार पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलो में भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त पहलवान स्थानीय बाबा फरीद कुश्ती अखाड़े की देन हैं और इससे पहले भी 20 अंतरराष्ट्रीय पहलवान इस अखाड़े का नाम रोशन कर चुके हैं, इस बार सचिन कुमार से काफी बड़ी उम्मीदें हैं।

इस मौके पर जगदेव सिंह धालीवाल (यूएसए) प्रधान बाबा फरीद कुश्ती अखाड़ा, एमडी लेबरफेड पंजाब रणजीत सिंह बराड़ भोलूवाला, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक हरगोबिन्द सिंह संधू, जिला खेल अफसर परमिन्दर सिंह सिद्धू, ओलम्पियन गुरबिन्दर सिंह, प्रधान जिला कुश्ती संस्था बरजिन्दर सिंह, कोच गुरप्रीत सिघ, गुरमीत सिंह दयोल ने दोनों पहलवानों को बधाई दी गई।

chat bot
आपका साथी