जसप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

पंजाब कौशल विकास मिशन ने राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 04:33 PM (IST)
जसप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
जसप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

जासं,फरीदकोट

पंजाब कौशल विकास मिशन ने राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कौशल वेल्डिग प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर राजकीय आइटीआइ फरीदकोट के शासकीय प्रशिक्षक धीरजपाल सिंह वेल्डर प्रशिक्षक के मेधावी छात्र जसप्रीत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दविदर सिंह इलेक्ट्रीशियन इंस्ट्रक्टर के छात्र गुरविदर सिंह ने स्किल इलेक्ट्रीशियन इंस्टालेशन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। इन प्रशिक्षुओं को संस्थान के प्राचार्य दर्शन सिंह और गगन शर्मा (प्रबंधक पंजाब कौशल विकास मिशन फरीदकोट) द्वारा सम्मानित किया गया। प्राचार्य गगन शर्मा को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने दोनों छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

इस अवसर पर मगहर सिंह जीआई, राजिदरपाल सिंह, प्रवीण कार्यालय अधीक्षक, कुलदीप कुमार, धीरजपाल सिंह, दविदर सिंह, लखविदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, रूपिदर सिंह, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी