मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल होना बड़ी बात

मालवा इलाके में बाल रोग में अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त चंडीगढ़ चाइल्ड केयर सेंटर का स्थापना दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:03 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:03 PM (IST)
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल होना बड़ी बात
मालवा में अत्याधुनिक अस्पताल होना बड़ी बात

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

मालवा इलाके में बाल रोग में अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त चंडीगढ़ चाइल्ड केयर अस्पताल ने अपनी 25 वीं सालगिरह मनाई। इस मौके पर कोरोना वैक्सीन लगाने का सेंटर भी अस्पताल में शुरू किया गया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान पंजाब सेहत विभाग के मुख्य सचिव हुसन लाल थे, जबकि कार्यक्रम की प्रधानगी डिप्टी कमिश्नर विमल सेतिया ने की। कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर परबाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राज बहादुर व सिविल सर्जन डाक्टर संजय कपूर हाजिर हुए।

हुसन लाल ने कहा कि डाक्टर रवि बांसल व उनके अस्पताल के द्वारा इलाके में लगातार शानदार सेवाएं प्रदान की जा रही है। इसके अलावा आपदा के समय अस्पताल ने प्रशासन व सेहत विभाग को हमेशा सहयोग दिया है।

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डाक्टर राज बहाुदर ने कहा कि वह अपने कार्यकाल व अपनी डाक्टरी सेवा के दौरान बहुत से अस्पतालों में गए है लेकिन चंडीगढ़ या लुधियाना के अलावा इतनी आधुनिक सुविधाएं व बेहतर सेवाएं देना वाला अस्पताल नही देखा। इसके लिए डाक्टर रवि बांसल व उनकी टीम बधाई के पात्र है। डिप्टी कमिश्नर विमल सेतिया ने कहा कि अस्पताल में सुविधाएं देखकर पता चला कि इतने छोटे शहर में बड़ी सुविधाओं वाला अस्पताल है,और आसपास के लोगों के लिए वरदान है। 100 सेहत कर्मियों व वर्करों को वैक्सीन लगाई गई।

इस मौके पर सिविल सर्जन डाक्टर संजय कपूरर, पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, ज्रिला कांग्रेस के प्रधान अजयपाल संधू, डाक्टर प्रभदेव बराड़, एसएमओ फरीदकोट चंद्रशेखर कक्कड़, एसएमओ हरेंद्र गांधी, डाक्टर पकंज बांसल, डाक्टर संजीव गोयल, डाक्टर बिमल गर्ग, तहसीलदार परमजीत सिंह बराड़, डाक्टर बीके कपूर, एक्शियन राज अग्रवाल, रवि गोयल, विजय अरोड़ा एमडी बाबा मिल्क, ऐडवोकेट नरेंद्र बांसल, डाक्टर हरपाल सिंह, डाक्टर राजन सिगला, डाक्टर कुलदीप धीर, अशोक अरोड़ा, कृष्ण गोयल काला, बिटटू बांसल, प्रवीण गर्ग हाजिर रहे।

chat bot
आपका साथी