पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

शहर के थाना शहरी पुलिस की तरफ से शहर में फ्लैग मार्च किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:25 PM (IST)
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

शहर के थाना शहरी पुलिस की तरफ से शहर में अमन और कानून की स्थिति को बरकरार रखने और लोगों को कोरोना महामारी की हिदायतों का पालन करने के लिए शहर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना शहरी पुलिस मुख्य अफसर गुरमीत सिंह सिद्धू की तरफ से गई। उन्होंने बताया कि आज के फ्लैग मार्च का मुख्य मकसद शहर में अमन और कानून की स्थिति को कंट्रोल मे रखने के लिए और बैसाखी के त्योहार पर लोगों को करोना महामारी की हिदायतों में रह कर मनाने संबंधित प्रेरित करना है। फ्लैग मार्च करते समय बाजार में लोगों और दुकानदारों को मास्क डाल कर और सामाजिक दूरी बना कर रखने की हिदायत भी दी गई। इस समय उन के साथ समूह पुलिस अधिकारी और पैरा मीलिट्री फोर्स के जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी