जलजमाव से शहर तालाब में हो जाता है तब्दील

बारिश के पानी की निकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 06:49 PM (IST)
जलजमाव से शहर तालाब में हो जाता है तब्दील
जलजमाव से शहर तालाब में हो जाता है तब्दील

संवाद सूत्र, जैतो

बारिश के पानी की निकासी की समस्या गंभीर होती जा रही है। निकासी की गंभीर होती समस्या सीवरेज बोर्ड की कार्य शैली पर प्रश्न चिन्ह लगाते विकास के दावे खोखले सिद्ध कर दिए हैं।

वीरवार को हुई बारिश में एक बार फिर पूरा शहर वर्षा के पानी की निकासी की समस्या झेलते जलभराव होने के कारण से तालाब का रूप धारण लिया था, जिससे शहर वासियों तथा बाहर से आने जाने वाले लोगों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। निचले हिस्सों व बाजारों रामलीला मैदान, पोस्ट आफिस रोड, बाजाखाना रोड, नई बस्ती, नेहरू पार्क रोड, चौक नंबर तीन मेन बाजार तथा गलियों में जलजमाव होने से दुकानों व घरों के अन्दर पानी भर गया तथा वाहन गुजारने में भी लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन इतने जलभराव से न निकल पाने के कारण बंद हो जाते हैं जिसके चलते उनको पानी से पैदल चल कर अपने वाहन निकालने पड़ते हैं।

शहर में जल निकासी की समस्या कोई नई नहीं है जब कभी भी भारी बरसात होती है शहर बरसाती जल भराव इसी प्रकार ही लोगों को इन समस्याओं से झूझना पड़ता है। शहरवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर पूरे शहर में नया सीवरेज सिस्टम डाला गया है लेकिन आज भी समस्या वैसी की वैसी ही बनी हुई है। शहरवासियों द्वारा इसके लिए बार-बार मांग उठाई गई है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि शहरवासियों की इस समस्या को जल्द से जल्द हल किया जाए।

chat bot
आपका साथी