चन्नी मंत्रिमंडल में कुशलदीप सिंह ढिल्लों की मजबूत दावेदारी

फरीदकोट विधानसभा सीट से जिले में कांग्रेस पार्टी केएकमात्र विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 05:04 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 05:04 PM (IST)
चन्नी मंत्रिमंडल में कुशलदीप सिंह ढिल्लों की मजबूत दावेदारी
चन्नी मंत्रिमंडल में कुशलदीप सिंह ढिल्लों की मजबूत दावेदारी

प्रदीप कुमार सिंह, फरीदकोट

फरीदकोट विधानसभा सीट से जिले में कांग्रेस पार्टी के एकलौते विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो की चन्नी मंत्रिमडल में मजबूत दावेदारी है। फरीदकोट ही नहीं, मालवा के कदावर नेताओं में शुमार ढिल्लों प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी भी है। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने उन्हें अपना राजनीतिक सलाहकार नियुक्त करने के साथ ही दूसरी कई अहम जिम्मेदारी दी थी।

कुछ महीनों में जब कभी भी कैप्टन मंत्रिमडंल में फेरबदल की बात होती थी तो नए बनने वाले मंत्रियों में ढिल्लों का नाम भी होता है, अब जबकि जल्द ही नए मंत्रिमंडल के सदस्य शपथ लेंगे तो ढिल्लो समर्थकों को उम्मीद है कि उसमें उनके नेता भी शामिल होंगे।

राजनीति में लंबा अनुभव व पार्टी में चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली दरबार तक पहुंच रखने वाले कुशलदीप सिंह ढिल्लों को यदि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के मंत्रिमंडल में जगह मिलती है तो इसका प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से फायदा फरीदकोट को होगा ही साथ में मालवा के दूसरे जिलों को भी। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ढिल्लो तक सहजता से आम लोगों की पहुंच होती है। मोगा, फिरोजपुर, श्रीमुक्तसर साहिब, फाजिल्का व बठिडा जिलों के मध्य में फरीदकोट स्थित है। ऐसे में यदि पार्टी ढिल्लो को मंत्री बनाती है तो लोग सहजता से उनतक पहुंच कर सकेंगे। यदि अब नए मंत्रिमंडल में ढिल्लो को जगह मिलती है, तो फरीकोट क्षेत्र का विकास तेजी होना तय है साथ में बेअदबी कांड जैसे अहम मुद्दें पर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक हुए कार्यो को लोगों के मध्य दमदार तरीके से रखा जा सकेगा।

बाक्स-

जिले में 24 साल से मंत्री का सुखा हो सकता है खत्म

1992 से 1997 की कांग्रेस पार्टी की प्रदेश सरकार में स्व अवतार सिंह बराड़ विभिन्न विभागों के मंत्री रहे, उसके बाद से जिले में किसी भी पार्टी की सरकार में कोई विधायक मंत्री नहीं बन सका। अब जब कि कुशलदीप सिंह ढिल्लों के मंत्री बनने की संभावना समर्थकों द्वारा व्यक्त की जा रही है तो लग रहा है कि 24 साल से जिले में मंत्री पद का सूखा खत्म होगा।

chat bot
आपका साथी