बच्चों ने नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गांव सेवेवाला जैतो के सिल्वर आक्स स्कूल में छात्रों के नृत्य कौशल को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:37 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:37 PM (IST)
बच्चों ने नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
बच्चों ने नृत्य से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

संवाद सूत्र, जैतो

गांव सेवेवाला जैतो के सिल्वर आक्स स्कूल में छात्रों के नृत्य कौशल को सम्मानित करने के उद्देश्य से कक्षा नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय लोक नृत्य (फोक डांस ऑफ इंडिया) विषय पर आधारित एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के छात्रों के लिए प्रतियोगिता दो राउंड में आयोजित की गई थी। नर्सरी और यूकेजी के विद्यार्थियों ने नृत्य कला से निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में पहली व दूसरी कक्षा के छात्रों ने विभिन्न राज्यों के शानदार नृत्यों का मंचन किया, तो मंच जीवंत हो उठा। भिन्न-भिन्न नृत्यों के कलात्मक रूप को देखकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। आकर्षक वेशभूषा, नृत्य और रंगमंच ने निर्णायकों के लिए विजेता का फैसला करना कठिन बना दिया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीसरा स्थान मानवजोत (एलकेजी)और रिद्धम (दूसरी कक्षा) ने हासिल किया। अनिया (यूकेजी) और सहज महेश्वरी (दूसरी कक्षा) द्वितीय स्थान पर रहे। नाज (यूकेजी) और लक्ष्यजीत (दूसरी कक्षा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जन्नतप्रीत (नर्सरी) खुशविका (यूकेजी) गुराजीज (प्रथम कक्षा) और प्रभनूर (दूसरी कक्षा) को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्या धरमिदर कौर नृत्य प्रदर्शनों में उल्लास और रंगों के संयोजन को देखकर मंत्रमुग्ध हो गई और सब का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस जुनून, रुचि के साथ छात्रों ने भाग लिया वह प्रशंसा के योग्य है। बच्चों में भारत के समृद्ध, सांस्कृतिक लोक नृत्य के प्रति जागृति को देखकर प्रसन्नता महसूस होती है।

chat bot
आपका साथी