पार्षद ने स्टेटस लिखकर मचाई खलबली

शहर में कांग्रेस के अंदर व्याप्त अंतर्विरोध सामने आने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 03:52 PM (IST)
पार्षद ने स्टेटस लिखकर मचाई खलबली
पार्षद ने स्टेटस लिखकर मचाई खलबली

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

शहर में कांग्रेस के अंदर व्याप्त अंतर्विरोध नगर कौंसिल प्रधान चुने जाने के बाद अब धीरे-धीरे खुलकर सामने आने लगा है। पार्टी के पुराने नेता व निर्विरोध निर्वाचित पार्षद डाक्टर जंगीर सिंह ने फेसबुक पर पूर्व शिअद विधायक दीप मलहोत्रा की फोटो के साथ स्टेटस लिख राजनीतिक खलबली मची दी है।

स्टेटस में डाक्टर जंगीर ने पूर्व शिअद विधायक दीप मलहोत्रा के बारे में लिखा है कि वह ईमानदार व बेदाग विधायक रहे हैं। वह कौन-कौन नीले कांग्रेसी है जो कि घर वापसी करते हैं। इसके अलावा नीचे उन्होंने लिखा है कि कृपा कर वह कांग्रेस सरकार में सत्ता का आंनद मना रहे लोग नाराज न हो। साढ़े चार लाइनों का पंजाबी भाषा में 13 मई की रात्रि पौने ग्यारह बजे डाक्टर जंगीर सिंह द्वारा डाली गई यह पोस्ट चर्चा का विषय बनी हुई है।

हालांकि पिछले लगभग डेढ़ साल से जिस प्रकार से व्यवसायी व पूर्व विधायक दीप मलहोत्रा अप्रत्यक्ष रूप से फरीदकोट में सक्रिय दिखाई दे रहे है, उससे उनके चुनाव लड़ने आशंका पहले ही व्यक्त की जा रही थी, परंतु वह किस पार्टी से चुनाव मैदान में होंगे इसको लेकर संशय है। अब कांग्रेस नेता द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डाल कर नई चर्चा छेड़ दी गई। वह नगर कौंसिल प्रधान पद की रेस में थे, परंतु प्रधान न बनाए जाने से उनकी नाराजगी को उक्त पोस्ट से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उनकी पोस्ट कांग्रेस के कई नेताओं की ओर इशारा कर रही है, जो कि शिअद छोड़कर कांग्रेस में है, इन्हीं लोगों को वह मौकापरस्त नीले कह रहे हैं। डाक्टर जंगीर ने बताया कि उन्होंने जो पोस्ट अपलोड की है, वह लोगों का विचार है, आने वाले समय में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

विधायक ढिल्लो का भी डाक्टर जंगीर ने किया था विरोध

फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लो, जब शिअद छोड़कर कांग्रेस में आए थे, तो कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री अवतार सिंह बराड़ के करीबी डाक्टर जंगीर सिंह ने कुशलदीप सिंह ढिल्लों को लेकर अहसमति जताई थी। हालांकि बाद के वर्षो में दोनों के संबंध अच्छे हो गए थे, और दोनों को कई मौको पर एक साथ देखा गया था। इस बार कौंसिल प्रधान की रेस में अपने को आगे देख रहे डाक्टर जंगीर सिंह को प्रधान न बनने पर निराशा लगी है। और फेसबुक पोस्ट का बहुत कुछ आशय पूर्व में विधायक और डाक्टर जंगीर के संबंधों को जोड़कर देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी