पैरा बोशिया खिलाड़ी ने अपने घर में बोशिया ग्राउंड

पैरा बोशिया खिलाड़ी राजिन्दर सिंह सरां (जिन्दा) जो कि पहले कबड्डी का खिलाड़ी भी रह चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 05:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 05:15 PM (IST)
पैरा बोशिया खिलाड़ी ने अपने घर में बोशिया ग्राउंड
पैरा बोशिया खिलाड़ी ने अपने घर में बोशिया ग्राउंड

संवाद सूत्र, जैतो :

पैरा बोशिया खिलाड़ी राजिन्दर सिंह सरां (जिन्दा) जो कि पहले कबड्डी का प्रसिद्ध खिलाड़ी रहा है और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी हरजीत सिंह बाजाखाना जैसे खिल साथ कबड्डी खेल चुका है। 25 सालों से दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण अब बिस्तर पर पड़ा है। राजिन्दर सिंह कैंसर जैसी बीमारी को भी पराजित कर चुका है। आज भी उसके हौसले बुलंद हैं। कुछ महीने पहले वह बोशिया इंडिया के अधिकारियों के संपर्क में आया और उन की तरफ से कुछ प्रशिक्षण लेकर बोशिया का नामवर खिलाड़ी बन गया। रजिन्दर सिंह ने 17 से 20 मार्च 2021 तक विशाखापंट्टनम (आंध्र प्रदेश) में हुई बोशिया नेशनल चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया। उसने बोशिया का अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनने और भारत के लिए ओलंपिक मेडल जीतने का ²ढ़ निश्चय किया हुआ है। उसने अपने गांव के कुछ साथियों के सहयोग के साथ और अपने खर्च पर अपने स्वयं के घर समालसर (मोगा) में पंजाब का पहला बोशिया कोर्ट (ग्राउंड) तैयार करवा लिया। इसका उद्घाटन बोशिया इंडिया के अधिकारियों जसप्रीत सिंह धालीवाल प्रधान, शमिन्दर सिंह ढिल्लों जनरल सचिव, दविन्दर सिंह टफी बराड़ पंजाब प्रधान, डा रमनदीप सिंह हेड क्लासीफायर, प्रमोद धीर मीडिया इंचार्ज बोशिया इंडिया की तरफ से किया गया।

इस मौके क्षेत्र के खेल प्रेमी, कबड्डी खिलाड़ी, जगसीर सिंह बाबा चेयरमैन मंडी बोर्ड, गाँव समालसर अमनदीप सिंह सरपंच, रणजीत सिंह सरपंच, साहब सरपंच, अमरजीत सिंह सरपंच, अंग्रेज सिंह पूर्व सरपंच, गुरदेव सिंह सरपंच कोठे संगतसर, सुखदेव सिंह कबड्डी सरपंच, नीला सरपंच समालसर, हरप्रीत सिंह हैपी सरपंच पंजगराईं खुर्द, पप्पू प्रधान किसान यूनियन पाच ग्रामीण खुर्द, लेखक और पेंटर भिन्दर सिंह घनीए वाला, सिमरा, तरन सिंह संधू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी