पंजाब के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सम्मानित

जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन पवन गोयल को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 10:30 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 10:30 PM (IST)
पंजाब के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सम्मानित
पंजाब के कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सम्मानित

संवाद सूत्र, जैतो

सरस्वती ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट की ओर से पंजाब के पूर्व मंत्री दिवंगत लाला भगवान दास गोयल के पुत्र व जिला योजना बोर्ड फरीदकोट के चेयरमैन पवन गोयल को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा पंजाब कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष बनाने पर सम्मानित किया गया। पवन गोयल सरस्वती ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन भी हैं।

इंस्टीट्यूट के प्रधान रमेश वर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने पवन गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं ने पवन गोयल को अपना विश्वास पात्र मानकर उन्हें पंजाब कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष की पदवी दी है। पवन गोयल ने कहा कि वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी आदि का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उनको बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।

समारोह में नगर कौंसिल जैतो के उपाध्यक्ष जीतू बांसल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कोटकपूरा के चेयरमैन ओमकार गोयल, एडवोकेट पुरशोत्तम सिगला, मदन लाल गोयल, मुकेश गोयल, राकेश रोमाना, अशोक तायल, सतपाल सेठी, राज वर्मा, विक्की गोयल, प्रवीण जिदल, आशू मित्तल, हरसंगीत सिंह हैप्पी, भुच्ची गोयल, प्रमोद शर्मा, सुरेंद्र छिदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। ---------------- स्वर्णकार संघ ने पवन गोयल को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, जैतो

जिला योजना बोर्ड फरीदकोट के चेयरमैन पवन गोयल को पंजाब कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर विभिन्न संगठनों द्वारा उन्हें बधाई और सम्मानित किया जा रहा हैं। स्थानीय डिग-डोंग रेस्तरां में स्थानीय स्वर्णकार एसोसिएशन द्वारा एक समागम में उनको सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निकाय अध्यक्ष सुरजीत सिंह बाबा, निकाय उपाध्यक्ष जीतू बाँसल व पार्षद तुलसी राम भी विशेष तौर पर शामिल हुए।

इस अवसर पर स्वर्णकार संघ के सरपरस्त त्रिलोकी वर्मा, संरक्षक राज वर्मा, जसवंत सदिओरा, अध्यक्ष राम अवतार वर्मा, सचिव राजिदर सदियोड़ा, कैशियर तीर्थ सिंह सदियोड़ा उपाध्यक्ष सतनाम सदियोड़ा, उपाध्यक्ष सतपाल सदियोड़ा, निर्देशक टोनी वर्मा, काका सदावर्तिया, संजू जैन, जुगनू सदियोड़ा, अमित जैन, हरजिदर राजू, रमन गोयल, टिकू ढल्ला, कुलभूषण महेश्वरी, हरसंगीत सिंह हैप्पी, मन्नू गोयल व प्रमोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी