जन्मदिन की पार्टी में मारपीट, महिला घायल

जन्मदिन की पार्टी और हुई तकरार के कारण हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:00 AM (IST)
जन्मदिन की पार्टी में मारपीट, महिला घायल
जन्मदिन की पार्टी में मारपीट, महिला घायल

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

जन्मदिन की पार्टी और हुई तकरार के कारण हुई मारपीट के कारण एक महिला को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपितों की खोज आरंभ कर दी है। सिकदर सिंह निवासी गांव संधवा ने पुलिस को शिकायत की कि 16 जनवरी उसके चाचा की पोती का जन्मदिन था। वह और उसका पूरा परिवार गया था, जहां उसकी अपने चाचा के लड़के साथ तकरार हो गई, जिस कारण वह अपने पूरे परिवार समेत वापस अपने घर आ गया। घर आकर वह अभी सोने की तैयारी कर रहे थे, कि उसका चाचा गुरदेव सिंह, अपने दोनों लड़के वजीर सिंह, बसंत सिंह और बजीर सिंह का ससुर और साला दस्ती हथियारों के साथ लैस हो कर उन के घर आ गए। उसके सभी परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। उनके कोलाहल डालने पर उक्त सभी आरोपित अपने दस्ती हथियारों समेत मौके से फरार हो गए, इस हमले में उस की माता जीत कौर बुरी तरा जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने उक्त पांच आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी