डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाया

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 04:49 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 04:49 PM (IST)
डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाया
डा. आंबेडकर का जन्मदिन मनाया

जासं,फरीदकोट

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट के अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा की अध्यक्षता में डा. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राज्य सचिव सुनीता गर्ग उपस्थित रही। इस सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में जसपाल सिंह पंजगराई ने डा. आंबेडकर की जीवनी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और डा. साहब के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में प्रमुख रूप से कार्यकारी सदस्य संदीप टोनी, प्रकाश साहनी, ओबीसी मोर्चा के राज्य प्रेस सचिव राजविदर सिंह भालुरिया, जिला सचिव गगन सेठी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम गेरा, जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष गौरव कक्कड़, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा अमर सिंह घुगियाना, मंडलअध्यक्ष बाबी सेठी के अलावा, भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी