पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट व्यापार सेल की तरफ से पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:12 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:12 PM (IST)
पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया
पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस मनाया

संवाद सूत्र, कोटकपूरा

भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदकोट व्यापार सेल की तरफ से जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा, दिनेश सरपाल प्रधान व्यापार सेल पंजाब के दिशा निर्देशों के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिवस निरोग बाल आश्रम कोटकपूरा में राकेश गर्ग सूबा सचिव व्यापार सेल के नेतृत्व में मनाया गया। समागम के दौरान राकेश गर्ग ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय बहुत ही महान हस्ती थे। उन्होंने अपने जीवन काल दौरान देश भक्ति और जरूरतमंद लोगो की मदद करने को पहल दी। आश्रम के बच्चों की तरफ से अपने हाथ के साथ बनाऐ चित्र भी दिखाए गए और देश भक्ति के गीत भी पेश किए गए।

इस अवसर पर ब्रज छाबड़ा उप प्रधान मंडल कोटकपूरा, डा. सतीश शर्मा राज्य को-कनवीनर मेडिकल सेल, सत्तदीप गोयल जिला कनवीनर एमएसएमई सेल फरीदकोट, दर्शन सिंह गिल पूर्व डीएसपी, मुकेश मित्तल, निरोग बाल आश्रम के इंचार्ज सत्तपाल अरोड़ा और मैनेजर बलदेव शर्मा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी