भाजपा जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, शिअद में शामिल

लोहड़ी पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा भाजपा को छोड़ शिअद में शामिल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 04:57 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 05:28 PM (IST)
भाजपा जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, शिअद में शामिल
भाजपा जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, शिअद में शामिल

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

लोहड़ी पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय छाबड़ा ने भाजपा को छोड़ शिअद का दामन थाम लिया। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा जिलाध्यक्ष छाबड़ा को पार्टी में शामिल करवाकर भाजपा को जोर का झटका धीरे से दिया है। शिअद-भाजपा गठबंधन खत्म होने के बाद मालवा में छाबड़ा के रूप में भाजपा का बड़ा चेहरा शिअद में शामिल हुआ है। शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने विजय छाबड़ा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में कर्मठ नौजवानों की कोई वैल्यू नहीं है।

बादल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह को घेरते हुए कहा कि कैप्टन चार साल के कार्यकाल में घर से बाहर नहीं निकले। विधानसभा चुनाव के दौरान गुटका साहिब हाथ में लेकर सौगंध खाने वाले कैप्टन इस बार प्रदेशवासियों को क्या जबाव देंगे। बेअदबी कांड पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए विरोधियों की यह चाल थी। शिअद बेअदबी जैसा अपराध कभी नहीं कर सकती है। किसानी मुद्दों पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने ही पंजाब में मंडीकरण की शुरुआत की थी।

बादल ने सुप्रीमकोर्ट द्वारा गठित की गई चार सदस्यीय कमेटी के बारे में कहा कि इसमें दो तो कैप्टन के बेहद करीबी दोस्त है, इसके पीछे का कारण कैप्टन व भाजपा का गठजोड़ है।

भाजपा छोड़कर शिअद का दामन थामने वाले विजय छाबड़ा ने कहा कि वह पिछले 23 सालों से पार्टी वर्कर के रूप में काम कर रहे थे। पिछले कुछ महीनों से प्रदेश की लीडरशिप उनकी कोई बात ही नहीं सुन रही थी। ऐसे में उन्होंने पार्टी व पद दोनों छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने शिअद की नीतियों को से प्रभावित होकर शिअद का दामन थामा है। छाबड़ा के पार्टी में शामिल होने पर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और यूथ विग के प्रधान परमबंस सिंह बंटी रोमाणा द्वारा छाबड़ा की तारीफ की गई।

chat bot
आपका साथी