निरोग बाल आश्रम को दिए 50 हजार रुपये

निरोग बाल आश्रम के सचिव राजीव पाठक ने निरोग बाल आश्श्रम को 50 हजार रुपये दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 10:09 PM (IST)
निरोग बाल आश्रम को दिए 50 हजार रुपये
निरोग बाल आश्रम को दिए 50 हजार रुपये

संवाद सूत्र, फरीदकोट

निरोग बाल आश्रम के सचिव राजीव पाठक ने भाजपा जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा की उपस्थिति में अपने पिता व आश्रम के संस्थापक सदस्य स्व. पुष्करनाथ पाठक की याद में 50 हजार रुपये आश्रम को भेंट किए। आश्रम के ट्रस्टी राकेश शर्मा ने पंडित जी के जीवन और आश्रम के लिए उनके द्वारा दिए अतुलनीय योगदान की जानकारी सांझा करते हुए बताया की पंडित और उनके साथियों ने कुष्ट रोगियों के बच्चो के लिए करीब 38 साल पहले किराए के मकान में आश्रम रूपी पौधा लगाया, जो आज विशालकाय वृक्ष बन चुका है। इसकी छाया में निर्धन और जरूरतमंद परिवारों के बच्चो को मुफ्त शिक्षा, भोजन, वर्दी और हास्टल की सुविधा दी जा रही है, जिससे वह अच्छे नागरिक बन कर देश सेवा में अपना योगदान दे सकें। आश्रम के सरपरस्त देव राज गर्ग और मेनेजर बलदेव राज ने पंडित जी के साथ बिताए समय की यादें सांझा की।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य कार्यकारणी के सदस्य प्रदीप शर्मा भाजपा फरीदकोट के अति वरिष्ठ स्नमानित सदस्य व राज्य कार्यकारणी के विशेष आमंत्रित सदस्य मास्टर हरबंस लाल शर्मा, डीएसपी दर्शन सिंह, बूटा सिंह, पंजाब भाजपा के एससी मोर्चा के उपाधियक्ष प्रेम सिंह सफरी, फरीदकोट भाजपा मंडल के प्रधान बाबी सेठी,गगन सुखीजा के साथ भाजपा के जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा और समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे। आश्रम के बच्ची में लड्डू व समोसे भी बांटे गए। ---------------- 5893 भूमिहीन खेतिहर मजदूरों का कर्ज माफ हुआ

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

पंजाब सरकार ने किसानों के सहकारी समितियों का कर्ज माफ करने के बाद अब भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के कर्चे माफ करने का फैसला लिया है। इससे फरीदकोट विधानसभा क्षेत्र के 5893 भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को लाभ होगा। यह बात विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने गांव पिपली, मल्लेवाला, हसन भट्टी और काबुल वाला में खेत मजदूरों को ऋण राहत चेक वितरित करते हुए कहे।

कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। गरीबों के दो किलोवाट तक के बकाया बिजली बिल व पानी के बिल माफ किए। माई नेम माई स्कीम के तहत रेड कार्ड के तहत आने वाले लोगों को जमीन का स्वामित्व प्रदान करना एक ऐतिहासिक निर्णय है।उन्होंने कहा कि फरीदकोट जिले में 22 करोड़ 27 लाख से अधिक सहकारी समितियों के ऋण माफ कर 5893 गरीब और भूमिहीन खेत मजदूरों को बड़ी राहत दी गई है।

कुलदीप सिंह डीआर, सुखजीत सिंह बराड़ एआर, लखविदर सिंह डीएम मोगा, नवदीप सिंह बब्बू बराड़, रणजीत सिंह भोलूवाला, गिदरजीत सिंह सेखों चेयरमैन, जगजीवन सिंह हरदियालियाना, महिदरजीत सिंह इस अवसर पर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी