शिविर लगाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की तरफ से गांव-गांव किसान प्रशिक्षण कैंप लगाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 03:53 PM (IST)
शिविर लगाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक
शिविर लगाकर किसानों को किया जा रहा जागरूक

संवाद सहयोगी, सादिक

खेतीबाड़ी और किसान भलाई विभाग की तरफ से गांव-गांव किसान प्रशिक्षण कैंप लगा कर किसानों को धान की पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कृषि माहिरों की टीम ने क्षेत्र के कई गांवों में किसानों के साथ खेत दौरा किया। इसमें खेती माहिरों ने किसान भाइयों को पराली के जलाने के साथ होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से खुराकी तत्व जैसे कि नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर आदि नष्ट होने साथ जहां किसानों का आर्थिक नुकसान होता है, वही जमीन में लाखों सूक्ष्म जीव और किसान मित्र कीड़े जल जाते हैं और साथ ही पराली जलाने के साथ निकलती खतरनाक जहरीले गैसों के साथ वातावरण प्रदूषित होता है और बच्चों और बु•ाुर्गों को सांस सम्बन्धित रोग लगते हैं। इस लिए हमें धान की पराली न जलाने की जगह खेत में ही वाह कर जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ानी चाहिए और अपने वातावरण को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।

chat bot
आपका साथी