सुविधाएं लेने के लिए अधिकारियों के पास दर्ज कराएं जानकारी : कर्नल बाजवा

जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कर्नल परमिदर सिंह बाजवा ने कहा कि सुविधाएं लेगेन के सैनिकों के परिजन जानकारी दर्ज करवाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:06 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 04:06 PM (IST)
सुविधाएं लेने के लिए अधिकारियों के पास दर्ज कराएं जानकारी : कर्नल बाजवा
सुविधाएं लेने के लिए अधिकारियों के पास दर्ज कराएं जानकारी : कर्नल बाजवा

जासं, फरीदकोट

जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी कर्नल परमिदर सिंह बाजवा ने कहा कि रक्षा मंत्रालय द्वारा एक विशेष अभियान शुरू किया गया। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि शादी के बाद पुनर्विवाह करने वाले पूर्व सैनिक, पूर्व सैनिक विधवा, गृहिणी की मृत्यु, बच्चों की मृत्यु या किसी कारण से जन्म आदि का रिकार्ड अभी तक सेना के अधिकारियों के पास दर्ज नहीं किया गया है। ऐसा करने से पूर्व सैनिक के उत्तराधिकारियों को उनकी मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन या अन्य लाभों का लाभ उठाने के लिए लंबी अवधि और जटिल प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अपने उत्तराधिकारियों का रिकार्ड दर्ज करना पूर्व सैनिक की बुनियादी जिम्मेदारी थी। जिले में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें पूर्व सैनिक निरक्षरता, जानकारी की कमी या असावधानी के कारण ऐसा नहीं कर पाए हैं। वे विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का लाभ उठाएं और समय रहते आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला सैन्य बोर्ड फरीदकोट से संपर्क किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी