आगमन पर्व पर बांटे जाएंगे 11 हजार पौधे : बब्बू बराड़

बाबा फरीद जी के आगमन पर्व पर अवतार सिंह बराड़ मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी 11 हजार पौधे बौंटेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:36 PM (IST)
आगमन पर्व पर बांटे जाएंगे 11 हजार पौधे : बब्बू बराड़
आगमन पर्व पर बांटे जाएंगे 11 हजार पौधे : बब्बू बराड़

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

बाबा फरीद जी के आगमन पर्व पर अवतार सिंह बराड़ मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की तरफ से 11 हजार पौधे बांटे जाएंगे। सोसाइटी के प्रधान नवदीप सिंह बब्बू बराड़ व महासचिव मग्गर सिंह ने यह जानकारी सांझा की।

उन्होंने बताया कि हर साल की तरह बाबा फरीद जी के आगमन पर्व पर सोसायटी की तरफ से 20 और 21 सितंबर को 11 हजार अलग -अलग किस्म फलदार पौधे बांटे जाएंगे, जिससे वातावरण की संभाल की जा सके। सोसायटी की तरफ से चार खूनदान कैंप, एक आंख की जांच का कैंप और कोरोना की महामारी में अपना कीमती योगदान दिया है। उन्होंने समूह हलका निवासियों को न्योता दिया, कि अपने महरूम नेता स्व. अवतार सिंह बराड़ पूर्व शिक्षा मंत्री को गरिमापूर्ण श्रंद्धाजलि भेंट करने के लिए समारोह में शामिल हो, और पौधे लेकर जरूर लगाएं और उसकी परवरिश करे।

बैठक में हरदेव सिंह, भाग सिंह बराड़, अमरजीत सिंह जज, बलदेव सिंह नवां किला, मास्टर यशवंत सिंह बराड़, गोपाल दास, तेजिन्दर सिंह घोनीवाला, गुरदेव सिंह चरण, रेशम सिंह गिल, रवीन्द्र सिंह बुग्गरा, मास्टर सुरिन्दर पुरी, लक्की शर्मा, रघुबीर सिंह पूर्व एमसी, जगदीप सिंह ढिलो, जगजीत सिंह राजू गिल, जसपाल सिंह, गुरभजन सिंह बराड़, तनवीर बराड़, निन्दर सिंह, रवीन्द्र सिंह बराड़, यशवंत सिंह शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी