धरती को हराभरा बनाए रखने के फायदे बताए

माउंट लिट्रा जी स्कूल में आनलाइन अंतरराष्ट्रीय धरती दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:32 PM (IST)
धरती को हराभरा बनाए रखने के फायदे बताए
धरती को हराभरा बनाए रखने के फायदे बताए

संवाद सहयोगी, फरीदकोट : माउंट लिट्रा जी स्कूल में आनलाइन अंतरराष्ट्रीय धरती दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इन्टरनेट के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया, जैसे कि व्यर्थ से उपयोगी वस्तुएं बनाना, पोस्टर बनाना, स्लोगन लेखन आदि।

स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर चमनलाल गुलाटी, स्कूल सचिव पंकज गुलाटी तथा प्रधानाचार्या नीना कपूर व उप प्रधानाचार्य यशु धींगड़ा ने बताया कि धरती को वेदों व पुराणों में मां के समान माना गया है तथा पूज्यनीय माना गया है। इसलिए धरती की संभाल व देखभाल करना हमारा परम कर्तव्य है। नीना कपूर ने विद्यार्थियों को आनलाइन संबोधित करते हुए बताया कि मनुष्य द्वारा दिन प्रतिदिन प्रकृति के साथ हो रही गतिविधियों के कारण धरती प्रदूषित हो रही है, जिसका मुख्य कारण प्लास्टिक के लिफाफों का बढ़ता प्रयोग, वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई, कीटनाशकों का अधिक प्रयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि हमें इस धरती पर जीवन को सुगम बनाने के लिए पर्यावरण सरंक्षण का पूरा ध्यान रखना होगा। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए, पानी का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने जन्मदिवस पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया, ताकि अपने इस गृह की सुरक्षा के लिए हम अपना कुछ योगदान अवश्य अदा करें और धरा को हराभरा बनाएं रखें।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर चमनलाल गुलाटी ने विद्यालय में वृक्षारोपण किया तथा सभी को धरती की संभाल करने के लिए प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक पौधे रोप कर उन्हें पेड़ बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

chat bot
आपका साथी