गली में रखा डंप वार्ड सात की मुख्य समस्या

नगर कौंसिल के वार्ड नंबर सात के अंतर्गत आने वाले हरेन्द्रा नगर की स्थापना फरीदकोट रियायत द्वारा के राजा हरेन्द्र नगर ने अपने नाम पर की थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 06:13 AM (IST)
गली में रखा डंप वार्ड सात की मुख्य समस्या
गली में रखा डंप वार्ड सात की मुख्य समस्या

एलेक्स डिसूजा, फरीदकोट

नगर कौंसिल के वार्ड सात के अंतर्गत हरेन्द्रा नगर की स्थापना फरीदकोट रियायत द्वारा के राजा हरेन्द्र नगर ने अपने नाम पर की थी। वार्ड नंबर सात हरेन्द्रा नगर पहली पांच गलियां से लेकर डोगर बस्ती राइट-लेफ्ट साइड गली नंबर 8 से 11 तक फैला हुआ है। यह महिला रिजर्व वार्ड है। इसकी जनसख्या 2400 है। इस वार्ड की स्थिति अन्य वार्डो से बेहतर ही है, क्योंकि यह अपने स्थापना काल के दौरान ही व्यवस्थित रूप से बनाया गया था। वर्तमान समय में वार्ड का 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष काम होना अब भी बाकी है। वार्ड में सीवरेज का कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है, अब उसके बाद ही इंटरलॉकिग टाइल्स लगाई जानी है। वार्ड के प्रमुख स्थानों में हरेन्द्रा नगर मेन गुरुद्वारा साहिब, जीटी रोड़ कोटकपूरा, होटल ट्रम्प प्लाजा, गैंस एजेंसी व शोरूम व अन्य दुकानें शामिल है।

हरेन्द्रा नगर के गली 5 गुरद्वारा साहिब के पीछे रहने वाले मनप्रीत सिंह संधू ने बताया कि वार्ड की कोई समस्या नहीं है। सीवरेज का कार्य हो गया है, अब सिर्फ इंटरलॉकिग टाइल्स का ही कार्य बाकी है। एक समस्या है, बाबा फरीद स्कूल को जाने वाली मेन गली पर हरेन्द्रा नगर की 5 व 6 नंबर गली के बाहर कूड़े का डंप लगता है वो वह नही होना चाहिए।

डोगर बस्ती लेफ्ट साइड गली नंबर 10 के अमलोक सिंह धालीवाल ने बताया कि हमारी गली व वार्ड के सभी कार्य सही ढंग से चल रहे हैं। हमें जब कभी कोई समस्या आती है, तो हम अपने पार्षद को बता देते हैं उसका हल हो जाता है। विपक्ष की नेता इमंदीप कौर मक्कड़ ने बताया कि वार्ड में पार्षद ने कभी कोई चक्कर नही लगाया। न ही हमारे गली नंबर 11 में किसी सफाई कर्मचारी ने सफाई की। जब कभी किसी को कोई जरूरत होती है, तो स्पेशल सफाई कर्मचारी बुलाने पड़ते है। उन्होंने बताया कि वार्ड की सबसे बड़ी समस्या वार्ड में सफाई करने वाले कर्मचारियों का समय पर नही पहुंचना है। पार्षद हरमनदीप कौर ने बताया कि मेरा वार्ड नंबर सात, हरेन्द्रा नगर गली नंबर एक से पाच तक, डोगर बस्ती लेफ्ट 8 से 11 तक है। डोगर बस्ती लेफ्ट 8 से 11 तक के सभी कार्य पूरे है, वार्ड में कोई समस्या नही है। हरेन्द्रा नगर का सीवरेज व इंटरलॉकिग टाइल्स के कार्य का ठेका 2016 में हुआ था, और अब 2019 हो चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ 70 प्रतिशत कार्य हुआ है 30 प्रतिशत वार्ड का कार्य अभी भी बाकी होने वाला है वार्ड में फिलहाल कोई समस्या नहीं है।

chat bot
आपका साथी