कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

जिला यूथ कांग्रेस की तरफ से जिले में खेती ऑर्डिनेंस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:22 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:22 PM (IST)
कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
कृषि ऑर्डिनेंस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

संवाद सहयोग, फरीदकोट

जिला यूथ कांग्रेस की तरफ से जिले में खेती ऑर्डिनेंस को लेकर खिलाफ केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। मंगलवार को कोटकपूरा में आयोजित रोष प्रदर्शन में जिला प्रधान गुरलाल सिंह पहलवान हलका फरीदकोट के इंचार्ज परमिदर सिंह डिपल ओर सोशल मीडिया के प्रांतीय कन्वीनर नीर इंदर सिंह संधू शामिल हुए। इसमें केंद्र सरकार और प्रधान मंत्री के खिलाफ जम कर नारेबाजी की ओर खेती आर्डिनेंस बिल वापस लेने की मांग की।

जिला प्रधान गुरलाल सिंह और हलका फरीदकोट के इंचार्ज परमिदर डिपल ने कहा कि केंद्र सरकार जो खेती शोध के नाम पर बिल लाई है वो किसानी को खत्म करने वाला है। केंद्र सरकार कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचने जा रही है। कारपोरेट घराने मोटे फंड देकर अपने लाभ के लिए फैसले करवा रहे हें। उन्होंने आरोप लगाए के व‌र्ल्ड बैंक द्वारा कोरोना माहमारी के चलते 1900 करोड़ की जो मदद दी जा रही है वो कोरोना माहमारी खत्म करने के लिए नही खर्च की जा रही बल्कि बड़े बड़े उद्योगिक घरानों को लाभ देने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। उन्होंने कहा के मोदी सरकार के फैसलों से गरीब मजदूर, किसान, छोटा दुकानदार बर्बाद हो रहा है जिसके लिए हम लोगो को आगाह करने आए हैं कि देश को बचाने के लिए भले सड़को पर ना उतरे सोशल मीडिया के जरिये ही केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करे।

chat bot
आपका साथी