राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोटकपूरा में कांग्रेस ने बांटे मास्क

कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज भाई राहुल सिंह सिद्धू के आदेशों पर शनिवार को आल इंडिया कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्थानीय बत्तीयां वाले चौक में राहगीरों को मास्क बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:29 PM (IST)
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोटकपूरा में कांग्रेस ने बांटे मास्क
राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोटकपूरा में कांग्रेस ने बांटे मास्क

संवाद सूत्र, कोटकपूरा : कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज भाई राहुल सिंह सिद्धू के आदेशों पर शनिवार को आल इंडिया कांग्रेस के प्रधान राहुल गांधी के जन्मदिन पर स्थानीय बत्तीयां वाले चौक में राहगीरों को मास्क बांटे गए। कांग्रेस पार्टी के ब्लाक प्रधान मुकन्द सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन पर कोटकपूरा कांग्रेस की तरफ से मास्क बांटे गए और लोगों को कोरोना महामारी से बचाव करने संबंधी जागरूक किया गया। लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है, इसलिए हमें सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने समय मास्क डालना चाहिए व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। यहां ट्रैफिक इंचार्ज जसवंत सिंह, सीनियर कांग्रेसी नेता शिवपाल वशिष्ठ, सतनाम सिंह, दीपक मोगा, परवेस छाबड़ा, बोबी कुमार और कांग्रेसी वर्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी