मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिया समस्याओं के समाधान भरोसा

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के ओएसडी सन्नी बराड़ ने लोगों की समस्याएं सुनी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 05:57 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 05:57 PM (IST)
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिया समस्याओं के समाधान 
भरोसा
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने दिया समस्याओं के समाधान भरोसा

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के ओएसडी सन्नी बराड़ ने अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा उसके निराकरण का भी भरोसा दिया गया। ओएसडी बराड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सभी लोगों को सुविधाएं व सेवाएं प्रदान करना है, सभी वर्गो के भले के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा मिशन फतेह अभियान शुरु किया गया है, ताकि कोरोना से उत्पन्न हुए संकट से लोगों को उबारा जा सके। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस महामारी से डरने की नहीं बल्कि सर्तक रहने की अपील की।

chat bot
आपका साथी