रक्तदान कैंप लगा कर मनाया बेटी का जन्मदिन

पीबीजी वेलफेयर क्लब के सदस्य हरमन्दर सिंह मैंगी ने अपनी बेटी का दन्मदिन मनाया.

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 09:37 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:13 AM (IST)
रक्तदान कैंप लगा कर मनाया बेटी का जन्मदिन
रक्तदान कैंप लगा कर मनाया बेटी का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, कोटकपूरा

पीबीजी वेलफेयर क्लब के सदस्य हरमन्दर सिंह मैंगी ने अपनी बेटी अवलनूर कौर का पहला जन्म दिन रक्तदान कैंप लगाकर मनाया।

बाबा दयाल सिंह सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में क्लब के प्रधान राजीव मलिक और जनरल सचिव गौरव गल्होत्रा की हाजिरी में लगाए खूनदान कैंप दौरान बीटीओ डा रमेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने 11 यूनिट खून एकत्रित किया।

क्लब के प्रेस सचिव गुरिन्दर सिंह मेहन्दीरत्ता ने बताया कि मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे सांझ केंद्र के इंचार्ज मैडम बलजिन्दर कौर एएसआई और विशेष मेहमान चनाब ग्रुप आफ एजुकेशन के संचालक बलजीत सिंह खीवा ने मैंगी परिवार के उक्त प्रयास की प्रशंसा की। नंबरदार सुखविन्दर सिंह पप्पू और वरिन्दर कटारिया ने बताया कि रक्तदानियों को रिफ्रैशमैंट साथ-साथ सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर नरिन्दरपाल सिंह पारस, गुरचरण सिंह, लवली अरोड़ा, सलोनी मेहता आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी