जेपी नड्डा के भाजपा प्रधान पर जताई खुशी

भाजयुमो के 1990 से लेकर 1994 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगतपाल नड्डा के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान बनने पर खुशी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 04:02 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 04:02 PM (IST)
जेपी नड्डा के भाजपा प्रधान पर जताई खुशी
जेपी नड्डा के भाजपा प्रधान पर जताई खुशी

संवाद सूत्र, फरीदकोट

भाजयुमो के 1990 से लेकर 1994 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे जगतपाल नड्डा के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान बनने की खुशी में भाजपाइयों ने खुशी जताई है। गोलेवाला मंडल के भाजपा प्रधान लखवीर सिंह ने भाजयुमो फरीदकोट के जिलाप्रधान गौरव कक्कड़ के फरीदकोट कार्यालय में पहुंच कर उन्हें बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा करवाया। गौरव कक्कड़ जेपी नड्डा को अपना रोल मॉडल मानते हैं और लंबे समय से उनके फैन हैं। लखवीर सिंह गोलेवाला ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय प्रधान जे पी नड्डा से मांग की है कि पिछड़े हुए जिला फरीदकोट के विकास के लिए इस जिले में से कोई एक विधानसभा सीट भाजपा के खाते में डाली जाए। गौरव कक्कड़ का कहना है कि राष्ट्रीय प्रधान जे पी नड्डा, पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा और जिलाप्रधान विजय छाबड़ा का आशीर्वाद हुआ तो वो तन मन धन लगाकर कोटकपूरा या फरीदकोट की सीट को जीत कर भाजपा की झोली में डाल देंगे।

chat bot
आपका साथी