नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार (नारी शक्ति पुरस्कार-2020) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 05:10 PM (IST)
नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन
नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन

जासं, फरीदकोट :

महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार (नारी शक्ति पुरस्कार-2020) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

डीसी विमल कुमार सेतिया ने कहा कि महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भारत में महिलाओं के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नारी शक्ति पुरस्कार 2020' के लिए नामांकन आमंत्रित किए है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और समाज में महिलाओं के उत्थान और विकास के लिए विशेष योगदान दे रहे हैं। लगभग 15 शख्सियतों को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पांच वर्ष के अनुभव के साथ आवेदक की आयु 25 होनी चाहिए पात्रता मानदंड के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों, समूहों और संगठनों ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बहुत अच्छा काम किया है, वे पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत श्रेणी के लिए आवेदक की आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए। संस्थानों में कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए।

केवल वेबसाइट पर भेजे गए आवेदन ही होंगे मान्य

जिला कार्यक्रम अधिकारी करण सिंह बराड़ ने बताया कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन केवल विभाग की वेबसाइट पर जमा किए जा सकते हैं, और किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2021 है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए आवेद विभाग की वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी