धान की सीधी बिजाई करें किसान

कोरोना महामारी में जहां हर वर्ग का जीवन बदल गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:14 AM (IST)
धान की सीधी बिजाई करें किसान
धान की सीधी बिजाई करें किसान

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

कोरोना महामारी में जहां हर वर्ग का जीवन बदल गया है उसी तरह पंजाब की कृषि भी बदलती नजर आ रही है। किसानों की तरफ से फसलों को बीजने के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। मौजूदा समय में धान की बिजाई का सीजन चल रहा है। ज्यादातर किसान धान की रवायती बिजाई की बजाय धान की सीधी बिजाई कर रहे हैं। इसका कारण लेबर की कमी और कुदरत की रहमत पानी की बचत बताया जा रहा है। किसानों को कृषि विभाग भी पूर्ण सहयोग दे रहा है।

मुख्य कृषि अधिकारी फरीदकोट डा. हरनेक सिंह रोडे ने गांव हरीए वाला में किसान सुरजीत सिंह जिला प्रधान भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल) के खेतों में होती धान की सीधी बिजाई का जायजा लिया। नई तकनीकें बता कर धान की सीधी बिजवाई करने के ़फायदों पर विचार -चर्चा की।

मुख्य कृषि अधिकारी फरीदकोट डा. हरनेक सिंह रोडे ने कहा कि समय की नजाकत को देखते हुए किसानों की तरफ से धान की सीधी बिजाई की जा रही है। इसका लाभ संबंधित किसानों और पंजाब सरकार को होगा क्योंकि धान की सीधी बिजाई करनें और लेबर की बचत के साथ जहां किसानों को आर्थिक लाभ होगा वहां ही आने वाले समय में पंजाब में धान का झाड़ ज्यादा होगा। उन्होने कहा कि यदि किसान धान की सीधी बिजाई करते हैं तो पानी बचाया जा सकता है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि धान की सीधी बिजाई करते समय एक स्क्वायर फुट में 33 सौ पौधे होने चाहिए। भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के उफ प्रधान सिमरजीत सिंह बराड़ घुद्दूवाला ने कहा कि पंजाब का किसान पंजाब सरकार की हिदायतें मुताबिक धान की सीधी बिजवाई कर रहा है। पंजाब सरकार को भी चाहिए कि वह किसानों को बनतीं सहूलतें प्रदान करे। गांव हरीएवाला के प्रगतिशील किसान सुरजीत सिंह ने आम किसानों से अपील की कि वह धान की सीधी बिजाई करें जिससे धरती निचले पानी का स्तर ओर नीचे गिरने से बचाया जा सके।

इस मौके पर शमशेर सिंह बराड़ शिखर जनरल सचिव भारतीय किसान यूनियन (लक्खोवाल), कुलविन्दर सिंह ब्लाक प्रधान कोटकपूरा, लखवीर सिंह संधू बीहले वाला सर्किल प्रधान सादिक, गुरप्रीत सिंह मुमारा •िाला प्रैस्स सचिव, बरगद सिंह सीनियर मित्र प्रधान कोटकपूरा, गुरदीप सिंह हरीएवाला और जलौर सिंह हरीएवाला उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी