64 पौधे लगा कर मनाया 64वां जन्मदिन

मास्टर गुरमेल सिंह फरीदकोट ने अपना 64वां जन्मदिन 64 पौधे लगाकर मनाया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:02 PM (IST)
64 पौधे लगा कर मनाया 64वां जन्मदिन
64 पौधे लगा कर मनाया 64वां जन्मदिन

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

मास्टर गुरमेल सिंह फरीदकोट ने अपना 64वां जन्मदिन पर कीकर, तुलसी, टाहली, बोतल ब्रुश, जंड, अमलतास और घाटी के 64 पौधे लगा कर मनाया। इस मौके सीर के सदस्य और राजेश शर्मा प्रिसिपल सरकारी बलबीर सीनियर सेकंडरी स्कूल उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन और पौधे लगाने की परंपरा 51वें जन्म दिन से शुरू की थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर की खुशी के समय जरूर पौधे लगाएं ताकि आने वाली पीढ़ी को अच्छा वातावरण मिल सके।

इस समय सीर के प्रधान केवल कृष्ण कटारिया, सन्दीप अरोड़ा, लक्की चोपड़ा, बब्बू, मनीष कासिश, विकास मोहित, प्रतीक सेठी, अशीस वधवा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी