फरीदकोट में 45 मिनट में 42.5 मिलीमीटर बारिश

तेज हवाओं के साथ रात्रि में मूसलाधार बारिश हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 03:49 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 05:23 PM (IST)
फरीदकोट में 45 मिनट में 42.5 मिलीमीटर बारिश
फरीदकोट में 45 मिनट में 42.5 मिलीमीटर बारिश

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

तेज हवाओं के साथ रात्रि में मूसलाधार बारिश हुई। पौने घंटे तक हुई बारिश 42.5 मिलीमीटर रिकार्ड की गई। बारिश से खेत-खलिहान में पानी भर गया। धान की फसल के लिए यह बारिश बेहद उपयोगी बताई जा रही है, जबकि कपास, नरमा व सब्जियों के लिए के लिए बारिश नुकसानदायक है।

तेज हवाओं के कारण जामुन व यूकलेप्टिक के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। जामुन के पेड़ों की बड़ी-बड़ी टहनियां जहां टूट कर नीचे गिरी हुई दिखाई दी, वहीं यूकलिप्टेस के कुछ जगहों पर पौधों को जड़ से उखड़कर धरासाई देखा गया। यह बारिश जिले के सभी हिस्सों में हुई है। हालांकि बारिश रात्रि के समय में होने से सुबह के समय शहर की गलियों व सड़कों से बारिश के पानी का जमाव नहीं दिखाई दिया।

रविवार की सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, दोपहर के समय जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश भी हुई। दिन का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले 48 घंटों में और बारिश होने की संभावना है। बारिश के उपरांत चल रही ठडी हवाओं से मौसम सुखद हो गया और लोगों उमसभरी गर्मी से राहत महसूस किया।

chat bot
आपका साथी