सिविल अस्पताल के पास मरे मिले 200 कबूतर

फरीदकोट सिविल अस्पताल व आसपास के हिस्सों में बड़ी संख्या में कबूतर मरेो मिले। र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:09 AM (IST)
सिविल अस्पताल के पास मरे मिले 200 कबूतर
सिविल अस्पताल के पास मरे मिले 200 कबूतर

जागरण संवाददाता, फरीदकोट

फरीदकोट सिविल अस्पताल व आसपास के हिस्सों में बड़ी संख्या में

रविवार की सुबह कबूतर मरे हुए मिले। जिन्हें अनन-फानन में गढ्डाखोदकर ढंक दिया गया। सैकड़ों की संख्या में कबूतरों के मरने का कारण पक्षी विशेष शकर शर्मा जहरीली वस्तु का सेवन बता रहे हैं।

पक्षियों के मरने की जानकारी सीर संस्था के प्लाटेशन चेयरमैन

संदीप अरोड़ा व उनकी टीम को उस समय मिली जब वह सिविल अस्पताल में लगाए गए पौधों की आधी से हुए नुकसान को देखने के लिए लिए गए थे। उन्होंने बताया उन्हें 200 से ज्यादा कबतूर मरे हुए दिखाई दिए। इसके बाद वह लोग रेस्ट हाऊस में लगाए गए पेड़ों का निरीक्षण करने चले गए, वापस आकर देखा तो किसी ने कबूतरों को एकत्र कर गढ्ढे में डालकर ढंक दिया था।

उनकी टीम के सदस्य शकर शर्मा जो पक्षी रोग के विशेषज्ञ भी हैं ने बारीकी से मुआयना करने के बाद बताया कि इन कबूतरों की मौत किसी जहरीली वस्तु के सेवन से हुई है।

संस्था बीड़ के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सरा ने कहा कि उनका अनुभव के अनुसार इन पक्षियों के मरने का कारण किसी जहरीली वस्तु का सेवन

है, इसकी जाच होनी चाहिए ताकि सच्चाई लोगों के सामने आए और जो दोषी है उसे सजा हो सके।

बागवानी विभाग के डॉ किरणदीप सिंह ने कहा कि जैसे उन्हें मामले की जानकारी डीसी दफ्तर से मिल गई है, वह मामले की जाच सोमवार की सुबह करेंगे। उसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पक्षियों की मौत का कारण क्या है। इनसेट

करवाएंगे जांच : डीसी

डिप्टी कमिश्नर विमल कुमार सेतिया ने कहा कि पक्षियों की मौत की घटना दुखदाई है, ऐसा नहीं होना चाहिए था। वह इस मामले की जाच करवाएंगे और जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी