पिंजौर में दोस्त के साथ खाना खाने कैफे गए युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, मर्चेंट नेवी में मृतक अंश का हुआ था सिलेक्शन

Murder In Pinjore पिंजौर में एक युवक का मर्डर हुआ है। दोस्त के साथ खाना खाने गए अंश चौधरी को उसके दोस्त ने गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 09:48 AM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 09:48 AM (IST)
पिंजौर में दोस्त के साथ खाना खाने कैफे गए युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, मर्चेंट नेवी में मृतक अंश का हुआ था सिलेक्शन
दोनों दोस्त कैफे रायल गजीबो में खाना खाने गए।

संवाद सहयोगी पिंजौर/ कालका। Murder In Pinjore: परवाणू बाईपास हाईवे किनारे स्थित कैफे रायल गजीबो में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पिंजौर थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक अंश चौधरी 21 वर्ष उत्तरप्रदेश के बरेली का रहने वाला था। मृतक के पिता कंधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके दो बेटे अंश चौधरी व छोटा बेटा वंश चौधरी है। अंश चौधरी राजीव गांधी टेक्नोलॉजी पार्क चंडीगढ़ में करीब 3 माह से काम कर रहा था और सेक्टर 38 चंडीगढ़ किराये पर रहता था। सोमवार शाम 5 बजे उसने अपनी अपनी मां फोन करके कहा कि वह दोस्त भास्कर निवासी रत्तपुर कॉलोनी पिंजौर के साथ खाना खाने बाहर जा रहा है।

रात करीब ढाई बजे अंश की मां ममता के मोबाइल पर पिंजौर थाना पुलिस ने फोन कर बताया कि आपके बेटे की गोली लगने से मौत हुई है और उसकी बाडी कैफे रायल गजीबो में मिली है। अंश और उसका दोस्त भास्कर जिस कैफे रायल गजीबो होटल में खाना खाने गए थे, वहां भास्कर ने अपने हाथ में कैफे संचालक रणदीप सिंह उर्फ राजू निवासी बिटना रोड़ पिंजौर की पिस्टल लेकर अंश चौधरी को गोली मार दी और अंश की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपित भास्कर कैफे संचालक रणदीप सिंह का दोस्त है। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम ने सेंपल एकत्रित किए।

मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपित भास्कर और रणदीप सिंह उर्फ राजू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपिताें को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक होल भी बरामद किया है।

कैफे में लगे सीसीटीवी खराब

मृतक अंश की मौत को गोली मारने की असल वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि कैफे में सीसीटीवी वह कई दिनों से खराब पड़े थे। कैफे के खुले में लगे टेबल कुर्सियों वाली घटना वाली जगह के ठीक सामने सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था और अगर सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त होते तो यह वारदात कैमरे में कैद हो सकती थी और पुलिस को मामले की गुत्थी सुलझाने में काफी सहायता मिल सकती थी।

मर्चेंट नेवी में हो चुकी थी सिलेक्शन

मृतक अंश चौधरी के पिता ने बताया कि तीन माह पहले अंश की मर्चेंट नेवी में सिलेक्शन हो चुकी थी। कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद ही उसने जाना था। वैक्सीन की दूसरी डोज लगने में कुछ दिन बाकी थे इसलिए अंश ने आइटी पार्क में जॉब शुरू की थी।

chat bot
आपका साथी