पुरुष कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

हरियाणा युवा कांग्रेस ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के मुख्यालय का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:24 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:24 PM (IST)
पुरुष कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
पुरुष कांस्टेबल भर्ती का प्रश्नपत्र लीक होने पर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, पंचकूला : हरियाणा युवा कांग्रेस ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के मुख्यालय का घेराव किया। पुरुष कांस्टेबल भर्ती प्रश्नपत्र लीक के मामले के चलते युवा कांग्रेस ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारी पुलिसबल तैनात था। पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शन के चलते बेरिकेडिंग की थी। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बेरिकेड तोड़कर मुख्यालय का घेराव किया, इस दौरान सैकड़ों प्रदर्शनकारी मौजूद रहे। एनएसयूआइ हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सात और आठ अगस्त को पुलिस कांस्टेबल पुरुष भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन सात को ही इस परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के चलते आयोग ने इसे रद कर दिया है। वहीं, विपक्ष अब कर्मचारी चयन आयोग व भाजपा सरकार पर निशाना साध रहा है। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि इस सरकार में यह 28वां पेपर लीक हुआ है। पुरुष पुलिस कांस्टेबल भर्ती में लगभग साढ़े आठ लाख युवाओं ने परीक्षा दी और यह पेपर लीक हुआ। बुद्धिराजा ने कहा कि हरियाणा सुपर स्कैम कमीशन बन चुका है। बुद्धिराजा एक ट्रॉफी भी लेकर आए थे, जोकि पेपर लीक होने और भ्रष्टाचार के चलते चेयरमैन और सचिव को देने के लिए लाए थे। वहीं, आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पुलिस भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का पेपर लीक होने को एक सुनियोजित घटना बताते हुए सारे मामले की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से कराने की मांग की है। उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने कहा कि शनिवार को हुई सिपाही की भर्ती का पेपर परीक्षा शुरू होने से पहले ही लीक हो जाने की बात सामने आई है। हंगामा होने पर परीक्षा रद करनी पड़ी। यह उन गरीब परीक्षार्थियों से नाइंसाफी है जो दूरदराज से किसी तरह खर्च करके परीक्षा देने आऐ थे। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाओं से पहले पेपर का लीक हो जाना सरकार के सुशासन के दावे को पूरी तरह से खोखला साबित करता है, जिसमें सरकार भ्रष्टाचार मुक्त नौकरियां देने की बात करती है। उन्होंने कहा कि यह सरकार तो नौकरियां देने के नाम पर ही युवाओं से छल कर रही है।

chat bot
आपका साथी