गर्लफ्रेंड से नाराज युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर किया रिश्तेदार की लड़की का जिक्र

गर्लफ्रेंड से नाराज एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आगामी जांच शुरू कर दी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:41 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:41 AM (IST)
गर्लफ्रेंड से नाराज युवक ने फंदा लगा की आत्महत्या, सुसाइड नोट पर किया रिश्तेदार की लड़की का जिक्र
युवक ने सुसाइड नोट पर रिश्तेदार की लड़की का जिक्र किया है।

संवाद सहयोगी, कालका। गर्लफ्रेंड से नाराज एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपने प्रेम प्रसंग का जिक्र किया है। घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। आज उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार मृतक विशाल (21) मूल रूप से यूपी के बरेली का रहने वाला था। वह परवाणू में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। मृतक विशाल कालका में अपने दोस्त योगेंंद्र के साथ किराये के कमरे में रहता था। विशाल के दोस्त योगेंंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दोनों ही परमाणू स्थित एक कंपनी में काम करते थे। योगेंद्र की विशाल के साथ करीब चार महीने पहले ही हुई थी। योगेेंद्र ने बताया कि विशाल इससे पहले कालका स्थित अपने किसी रिश्तेदार के पास रहता था। रिश्तेदार के साथ अनबन होने के बाद वह योगेंद्र के साथ किराये के कमरे में रहने लगा।

योगेंंद्र ने बताया कि दोनों की अलग-अलग शिफ्ट थी और शनिवार भी योगेंद्र रोज की तरह सुबह 6 बजे काम पर चला गया था। जब योगेंद्र कंपनी से शाम करीब चार बजे आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार दरवाजा खटकाने से विशाल ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर योगेंद्र ने मकान मालिक की मदद से कमरे की खिड़की से अंदर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर विशाल चुन्नी से फंदा लगाकर लटक रहा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़ कर विशाल को फंदे से उतारा और उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहींं, पुलिस को विशाल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने एक रिश्तेदार की लड़की का जिक्र किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी