चंडीगढ़ में घर के सामने झगड़ा कर रहे युवकों को बुजुर्ग ने टोका, आरोपितों ने हथियार से किया हमला, गिरफ्तार

चंडीगढ़ के गांव कैंबवाला में दो युवकों ने एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपितों ने बुजुर्ग पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने उन दोनों को घर के लड़ाई करते शोर-शराबा करने से रोका था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 02:15 PM (IST)
चंडीगढ़ में घर के सामने झगड़ा कर रहे युवकों को बुजुर्ग ने टोका, आरोपितों ने हथियार से किया हमला, गिरफ्तार
आरोपितों की पहचान कैंबवाला के रहने वाले 19 वर्षीय अंकित कुमार और विमलेश के तौर पर हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के गांव कैंबवाला में दो युवकों ने एक बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपितों ने बुजुर्ग पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने उन दोनों को घर के लड़ाई करते शोर-शराबा करने से रोका था। इस बात की खुन्नस दूसरे दिन आरोपितों ने बुजुर्ग का रास्ता रोक धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कैंबवाला के रहने वाले 19 वर्षीय अंकित कुमार और विमलेश के तौर पर हुई है। वहीं, गिरफ्तारी के बावजूद पीड़ित बुजुर्ग ने पुलिस से डर जाहिर कर आरोपितों के खिलाफ संदेह जताया है।

शिकायतकर्ता 65 वर्षीय प्रेम ने पुलिस को बताया कि वह खेती करता है। 12 सितंबर की शाम उसके घर के आगे ई-रिक्शा पर सवार दो युवक आपस में बहस कर रहे थे। उनके शोर-शराबा करने पर प्रेम ने उन्हें टोका। इसके बाद दोनों युवक वहां से चले गए। दूसरे दिन आरोपितों ने बुजुर्ग के घर पर आकर बाहर ही रास्ता रोक लिया। आरोपितों ने बुजुर्ग के गर्दन पर धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया।

जीएमएसएच-16 में मिली छुट्टी, पुलिस से बोला पीड़ित-डर रहा हूं

पीड़ित बुजुर्ग को जीएमएसएच-16 से दूसरे दिन छुट्टी मिल गई। जबकि अपने बयान दर्ज करवाने के साथ उसकी खुद को असुरक्षित महसूस करना बताया है। पुलिस को बुजुर्ग प्रेम ने कहा कि उसे डर लग रहा है। आरोपितों के साथी उस पर फिर से हमला न कर दे। हालांकि, पुलिस के उसे आश्वासन दिया कि इस तरह की कोई वारदात नहीं होगी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद उसके साथ कुछ भी संदिग्ध होने पर तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम में कॉल कर मदद मांग सकते है।

chat bot
आपका साथी