सेक्टर-17 मंडी में मामूली विवाद के बाद युवक ने महिला को मारे मुक्के, गिरफ्तार

युवक ने अचानक महिला को मुक्के मारते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उस पर समझौते का दबाव बनाया जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 01:22 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 01:22 PM (IST)
सेक्टर-17 मंडी में मामूली विवाद के बाद युवक ने महिला को मारे मुक्के, गिरफ्तार
सेक्टर-17 मंडी में मामूली विवाद के बाद युवक ने महिला को मारे मुक्के, गिरफ्तार

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-17 स्थित मंडी में बुधवार दोपहर को एक महिला व दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक ने महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान आसपास के लोगों की काफी भीड़ भी लग गई। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुआ। इस बीच युवक राजेश कुमार ने अचानक महिला पर हमला कर दिया और मुक्के मारते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों पक्षों को शांत कराकर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में कार्रवाई करते हुए आरोपित राजेश को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले महिला ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। महिला का कहना था कि पुलिस जबरन समझौता करवाने का दबाव बना रही है।

प्रत्यक्षदर्शी विनय कुमार ने बताया कि अचानक महिला के साथ दोनों युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। एक युवक ने महिला को मुक्के भी मारे, जिससे महिला जमीन पर गिर गई। इस बीच सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर थाने में बुलाया। जहां बाद में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का आरोप है कि पुलिस ने समझौता कराने के लिए दबाव बनाया। वहीं पुलिस पर लगने वाले आरोपों को सेक्टर सदर थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने नकारते हुए बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी