शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर युवक फरार

पीड़िता का कहना है कि जिस समय आरोपित ने संबंध बनाए वह नाबालिग थी। जब उसकी तबीयत खराब रहने लगी और उसके गर्भवती होने की बात सामने आई तो आरोपित फरार हो गया।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 11:29 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 11:29 AM (IST)
शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर युवक फरार
शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर युवक फरार

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ सारंगपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मेडिकल जांच के बाद पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पहले आरोपित युवक ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और गर्भवती होने के बाद शादी करने से मना करने लगा। जिसके बाद उसने शिकायत सारंगपुर थाना पुलिस को दी। फिलहाल, फरार चल रहे आरोपित के तलाश में पुलिस छापामारी करने में लगी है।

शिकायतकर्ता युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात साल 2018 में चंडीगढ़ निवासी एक युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती होने के बाद प्यार हो गया। इस दौरान आरोपित युवक ने उससे शादी करने का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिया। इसी झांसे में आरोपित बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी की बात करने पर टाल-मटोल कर समय मांग लेता था। इस दौरान उसकी तबीयत खराब लगने पर चेकअप में गर्भवती निकल गई। इस पर आरोपित युवक शादी करने से इनकार कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दी।

पुलिस ने करवाए 164 के बयान

सारंगपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ शारीरिक संबंध नाबालिग रहते ही बनाए थे। इस प्वाइंट पर सारंगपुर थाना पुलिस की जांच जारी है।

chat bot
आपका साथी