निरोग रहने के लिए योग अपनाना बेहतर : रामदेव

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जिन देशों के पास परमाणु हथियार हैं वह आज बेहद छोटे वायरस से डर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 09:17 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 09:17 AM (IST)
निरोग रहने के लिए योग अपनाना बेहतर : रामदेव
निरोग रहने के लिए योग अपनाना बेहतर : रामदेव

जासं, पंचकूला : योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जिन देशों के पास परमाणु हथियार हैं वह आज बेहद छोटे वायरस से डर रहे हैं। कोरोना से राहत पहुंचाने वाली वैक्सीन 2021 तक आमजन तक पहुंचना मुश्किल  है। ऐसे में यदि निरोग रहना है तो योग को अपनाना ही बेहतर होगा। कोरोना काल में भी योग विश्व पटल पर  गौरवान्वित  हुआ है।

रामदेव  मंगलवार को सेक्टर-3 स्थित हरियाणा योग  परिषद  में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे  थे। उनका काफिला हरियाणा योग परिषद में शाम करीब सात बजे पहुंचा। करीब  दो  घंटे चले कार्यक्रम में योग गुरु ने कहा कि पहले लोगों को योग के बारे में की इतनी जानकारी नहीं  थी, लेकिन आज पूरा विश्व योग अपना रहा है। धरती गोल है, इसलिए  हर देश में सूर्योदय का समय अलग है। ऐसे में कोई सुबह तो कोई शाम  को  योग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्व की आबादी करीब आठ सौ करोड़ है,  जिसमें से चार सौ करोड़ लोग योग कर रहे हैं। योग अब लोगों की जीवनशैली बन  गया  है। दुनिया केवल योग से ही बचेगी। कहा कि उनका  राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। जिससे पूरी दुनिया का भला होगा, वही कर रहे हैं।

रामदेव ने कहा कि कुछ  लोग  कहते हैं कि वह पतंजलि योगपीठ को बढ़ा रहे हैं। पतंजलि हमारे ऋषि-मुनि का नाम है। वह उनके नाम को आगे बढ़ा रहे  हैं। इस मौके पर स्वामी संपूर्णानंद महाराज, चेयरमैन जयदीप, मुकेश, ईशा  आर्य, नवीन, सचिन, डॉ. पवन गुप्ता, हरीश भी मंच पर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी