यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में दिखा चंडीगढ़ की यशस्विनी देसवाल का जलवा, 600 में से 572 का स्कोर लगाया

टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय शूटर्स सिर्फ तैयारी के लिए इसमें खेल रहे हैं। वहीं सिटी स्टार यशस्विनी देसवाल ने भी अपने निशाने की पहचान कराई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 11:29 AM (IST)
यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में दिखा चंडीगढ़ की यशस्विनी देसवाल का जलवा, 600 में से 572 का स्कोर लगाया
चंडीगढ़ में पहुंची भारतीय खिलाड़ी यशस्विनी देसवाल।

चंडीगढ़, जेएनएन। टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के लिए यूरोपियन शूटिंग चैंपियनशिप में भारतीय शूटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। शनिवार को ओसिजेक पहुंची टीम ने रविवार की तैयारी के बाद सोमवार को पहली बार निशाना लगाया। यहां पर पांच भारतीय शूटर्स ने फाइनल में जगह बनाने का दावा पेश किया लेकिन एमक्यूएस में खेलने के कारण वे फाइनल में जगह नहीं बना सके। भारतीय शूटर्स सिर्फ तैयारी के लिए इसमें खेल रहे हैं। सिटी स्टार यशस्विनी देसवाल ने भी अपने निशाने की पहचान कराई। 10 मीटर एयर पिस्टल में यशस्विनी देसवाल ने अच्छी शुरुआत की और उनके साथ यहां पर मनु भाकर भी खेल रही थीं। यशस्विनी ने 600 में से 572 का स्कोर लगाया जबकि हरियाणवी शूटर मनु भाकर ने 573 का स्कोर हासिल किया। 13 शूटर्स की भारतीय टीम यहां पर अपने आप को परखने के लिए आई है।

वहीं इससे पहले वर्ल्ड नंबर-1 राइफल  विमन शूटर इलावनिल वालावरीन और मेन 10 मीटर पिस्टल में वर्ल्ड नंबर-1 सौरभी चौधरी ने स्टीक निशाना लगाया। इलावनिल ने यहां पर 630.4 का स्कोर लगाया और वे दूसरे स्थान के साथ फाइनल में जगह बना सकी थीं। वे वर्ल्ड नंबर-2 और नई दिल्ली वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाली जीवा से पीछे थीं। वहीं अपूर्वी ने 627.8 का स्कोर लगाया जबकि अंजुम मौदगिल 624.7 का स्कोर ही लगा पाईं। वहीं सौरभ चौधरी ने 600 में से 589 का स्कोर लगाया जो उनका दिल्ली के इवेंट से दो पॉइंट बेहतर है। वे तीन पॉइंट के बड़े अंतर से फाइनल  में जगह बना सकते थे। अभिषेक वर्मा ने 579 का स्कोर लगाया और वे भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी