चंडीगढ़ में पहलवान दारा सिंह के बेटे की कोठी की छत गिरने से नीचे दबा मजदूर, रेस्क्यू के बाद पीजीआइ में भर्ती

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूर को मलबे के नीचे से निकाला। घायल मजदूर की पहचान जीरकपुर के रहने वाले साजिद कुमार के तौर पर हुई है। साजिद कुमार को तुरंत पीजीआइ में भर्ती करवाया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 05:14 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 05:14 PM (IST)
चंडीगढ़ में पहलवान दारा सिंह के बेटे की कोठी की छत गिरने से नीचे दबा मजदूर, रेस्क्यू के बाद पीजीआइ में भर्ती
सेक्टर चार स्थित पहलवान दारा सिंह के बेटे की कोठी की गिरी छत।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-4 स्थित पहलवान दारा सिंह के बेटे अमृत सिंह रंधावा की कोठी में हादसा हुआ है। हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि कोठी की रेनोवेशन का काम चल रहा था तभी यह हादसा हो गया। कोठी की मरम्मत के चलते छत गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मजदूर को मलबे के नीचे से निकाला। घायल मजदूर की पहचान जीरकपुर के रहने वाले साजिद कुमार के तौर पर हुई है। साजिद कुमार को तुरंत पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि साजिद के हाथ और पैर फ्रैक्चर हुआ है, वहीं शरीर में और भी चोटें आई हैं। 

जानकारी के अनुसार रंधावा अपनी दो बेटियों के साथ कोठी में रहते हैं। कुछ दिनों से वे मुंबई गए हैं। जबकि दो दिनों से कोठी को मरम्मत का काम चल रहा है। इसी दौरान शुक्रवार को छत गिरने से मजदूर साजिद नीचे दब गया और वह घायल हुआ है। वहीं काम कर रहे अन्य मजदूर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एक घंटे चला रेस्क्यू अभियान

जानकारी के अनुसार छत टूटने से मलबे में दबे साजिद लगातार मदद की गुहार लगा रहा था। जिसके बाद दमकल कर्मियों को जेसीबी मंगवानी पड़ी। इस प्रक्रिया में भी काफी लेटलतीफी हुई। जेसीबी आने के बाद तकरीबन एत घंटे की कड़ी मशक्कत कर दमकल कर्मियों ने साजिद को बाहर निकाल पीजीआइ में भर्ती करवाया।

chat bot
आपका साथी