चंडीगढ़ में विश्व मानव रूहानी ने जिला मजिस्ट्रेट को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर व जरूरी उपकरण सौंपे

विश्व मानव रूहानी केन्द्र शाखा जगतपुरा जिला मोहाली पंजाब ने जिला मजिस्ट्रेट मोहाली पंजाब को जरूरतमंदों की समय पर सहायता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण सौंंपे। महासचिव ईश्वर दास सागु ने कहा कि केंद्र समाज सेवा के काम करती रहता है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 01:46 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 01:46 PM (IST)
चंडीगढ़ में विश्व मानव रूहानी ने जिला मजिस्ट्रेट को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर व जरूरी उपकरण सौंपे
जिला मजिस्ट्रेट को ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण सौंंपते हुए विश्व मानव रूहानी केंद्र के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। विश्व मानव रूहानी केन्द्र परोपकारी एवं आध्यात्मिक संस्था संत बलजीत सिंह द्वारा दिए दिशा-निर्देश के अंतर्गत कोविड-19 महामारी के दौरान भी संस्था द्वारा विभिन्न राज्यों में पूरी ऊर्जा एवं जोश के साथ चैरिटी कार्य कर रही है। इस क्रम में विश्व मानव रूहानी केन्द्र शाखा जगतपुरा, जिला मोहाली, पंजाब ने जिला मजिस्ट्रेट, मोहाली, पंजाब को जरूरतमंदों की समय पर सहायता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण सौंंपे। इस बारे में विश्व मानव रूहानी केंद्र के महासचिव ईश्वर दास सागु ने बताया कि केंद्र संत बलजीत सिंह के दिशा निर्देश पर समय-समय पर समाज सेवा के लिए काम करती रहती है।

इस क्रम में केन्द्र की जगतपुरा शाखा की ओर से जिला मजिस्ट्रेट को जरूरतमंद की मदद के लिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, पल्स ऑक्सीमीटर, फेस शिल्ड, पीपीई किट एवं एन-95 मास्क सौंपे। उन्होंने आगे बताया कि विश्व मानव रूहानी केन्द्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़े प्रेम सम्मान व उत्साह से सेवा की। इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों का आयोजन इस संस्था द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है ओर आगे भी विश्व मानव रूहानी केंद्र समाज सेवा के ऐसे जनकल्याण कार्यों में प्रशासन को लगातार सहयोग जारी रखेगा।

युवाओं ने जरूरतमंद लोगों को घर-घर जाकर बांटा खाना

मनीमाजरा। कोरोना काल में लॉकडाउन में इलाके के युवाओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद के उद्देश्य से शुक्रवार को आसपास के जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा। युवाओं ने इस परोपकार के काम के लिए किसी संस्था से मदद नहीं बल्कि अपने जेब खर्चे को मिलाकर 250 लोगों के लिए खाने का इंतजाम किया। इस बारे में युवा विशाल ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान काफी लोगों का कामकाज छूट गया। दिहाड़ी करने वालों लोगों के लिए रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीद पाना ही मुश्किल होता जा रहा है। इन लोगों की मुसीबतों को देखते हुए हम युवाओं ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की योजना बनाई। जिसके चलते शुक्रवार को उन्होंने गोविंद, विष्णु, गौव, यश शैंकी, अक्षय, राहुल, हर्ष, जस, अरुण, वरिंदर. मनीष, विनय, उत्तम, मोनू और कुलदीप ने अपने पैसे इकट्ठा कर जरूरतमंद लोगों के लिए खाना बनाया। इसके बाद सभी ने मिल कर इंदिरा कॉलोनी की झुग्गियों और गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के पीछे झुग्गियों में जरूरतमंद लोगों को खाना बांटा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी