World Environment Day: चंडीगढ़ के पेड़ वाले बाबा सरदार दीवान सिंह को पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि

World Environment Day पेड़ वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सरदार दीवान सिंह की याद में इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 2 के पार्क में व्यापारियों ने पौधे लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम भाजपा चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कंवीनर अवि भसीन की अध्यक्षता में किया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 03:23 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 03:23 PM (IST)
World Environment Day: चंडीगढ़ के पेड़ वाले बाबा सरदार दीवान सिंह को पौधारोपण कर दी श्रद्धांजलि
पर्यावरण दिवस के मौके पर अवि भसीन की अध्यता में पौधारोपण करते लोग।

चंडीगढ़, जेएनएन। World Environment Day: पेड़ वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय सरदार दीवान सिंह की याद में इंडस्ट्रियल एरिया, फेज- 2 के पार्क में व्यापारियों ने पौधे लगाकर उनको श्रद्धांजलि दी। यह कार्यक्रम भाजपा चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कंवीनर अवि भसीन की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस के मौके पर शनिवार को आयोजित किया गया।

जिस पार्क में यह पौधारोपण किया गया इस पार्क का निर्माण सरदार दीवार सिंह द्वारा किया गया था। इस दौरान अवि भसीन के साथ भाजपा इंडस्ट्रियल सेल से सरदार राजवंत सिंह, देवी दयाल सिंह, रघुनाथ जिंदल, रंजीत सिंह, एसपीएस छगर, जरनैल सिंह, समर्थ सिंह, प्रमोद शर्मा तथा लॉयन कंपनी से अमित वैद्य अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

इस मौके पर चंडीगढ़ भाजपा के इंडस्ट्रियल सेल के स्टेट कंवीनर अवि भसीन ने बताया कि सरदार दीवान सिंह ने शहर में विभिन्न स्थानों पर लाखों पेड़-पौधे लगाए और शहर को हराभरा व स्वच्छ रखने का शहरवासियों को संदेश दिया। इस कारण वे शहर में पेड़ वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्हें पेड़ पौधों से इतना लगाव था कि उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया फेज- 2 में इस सुंदर पार्क को बनाया और इसी पार्क की सुव्यवस्था के लिए उन्होंने अपना काफी समय यहीं व्यतीत किया। इंडस्ट्रियल सेल उनके महान कार्य को सलाम करती है और भविष्य में उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने का कोशिश करते रहें।

अवि भसीन ने बताया कि वे सामाजिक प्रवृत्ति होने के साथ साथ धार्मिक प्रवृत्ति के एक नेक इंसान थे। उन्होंने सेक्टर 30 के गुरुद्वारा साहिब के निर्माण में अपना अहम सहयोग दिया और अपना जीवन का बहुत बड़ा हिस्सा गुरुद्वारे की सेवा में लगा दिया। उन्होंने कहा कि शहर को हरा भरा रखने व ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की उनकी प्रतिबद्धता को हमने दोहराते हुए उनके द्वारा बनाये गये इस पार्क में हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते है और शहरवासियों को इस संबंध में समय-समय पर जागरूक करते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी