World Earth Day 2021: चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक शेयरिंग संस्था ने पौधे बांट दिया धरती बचाने बचाने का संदेश

World Earth Day 2021ः चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक शेयरिंग संस्था ने वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें लोगों को मुफ्त में पौधे बांटकर धरती को बचाने का संदेश दिया। पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-27 में किया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 04:41 PM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 04:41 PM (IST)
World Earth Day 2021: चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक शेयरिंग संस्था ने पौधे बांट दिया धरती बचाने बचाने का संदेश
वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर लोगों को पौधे बांटते चंडीगढ़ की ऑर्गेनिक शेयरिंग संस्था के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। World Earth Day 2021: इंसान के जीवन का पहला वजूद धरती है, जिसे सुरक्षित रखने के लिए हर किसी को प्रयास करने की जरूरत है। इसी दिशा में वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर शहर की ऑर्गेनिक शेयरिंग स्वयंसेवी संस्था ने पौधे बांटकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-27 में किया गया। जहां पर स्वयंसेवी संस्था से जुड़े लोग मौजूद रहे और उन्होंने लोगों को पौधे देते हुए उन्हें लगाने के फायदों से भी अवगत कराया। जानकारी देते हुए ऑर्गेनिक शेयरिंग स्वयंसेवी संस्था के फाउंडर राहुल महाजन ने बताया कि आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि हम पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखें। जब हमारी पृथ्वी सुरक्षित होगी तो निश्चित तौर पर हम बेहतर जीवन-यापन कर सकेंगे और अपने बच्चों को भी उज्ज्वल भविष्य दे पाएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार मात्र एक ही स्थान पर पौध वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। यदि कोई भविष्य में भी पौधे लेना चाहता हैं तो वह ऑर्गेनिक शेयरिंग संस्था के साथ संपर्क कर सकते हैं।  

ग्लोबल वार्मिंग रोकथाम के लिए पौधे जरूरीः यशपाल

पौध वितरण कार्यक्रम के दौरान मौजूद ऑर्गेनिक शेयरिंग के सदस्य यशपाल यादव ने बताया कि इस समय ग्लोबल वार्मिंग दिनो-दिन बढ़ती जा रही है, जो कि हर किसी के लिए परेशानी का है। इससे बचाव का सबसे बेहतर साधन पेड़ हैं। इसलिए पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है। इसी दिशा में स्वयंसेवी संस्था काम कर रही हैं। वर्ल्ड अर्थ डे के मौके पर लोगों को छोटे पौधे दिए जा रहे हैं जो कि लोग अपने घरों में भी लगा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान बांटे गए पौधों में चांदनी, हरश्रृंगार, जैशमीन, हबीसकस के पौधे शामिल हैं, जो कि साफ हवा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। कार्यक्रम के दौरान सौ से भी ज्यादा लोगों को पौधे बांटे गए है और लोगों से अपील की गई है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और पर्यावरण और धरती को सुरक्षित बनाएं। 

chat bot
आपका साथी