पहली बार महिलाएं करेंगी रामलीला का मंचन

रामलीला के मंच पर पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं और बेटियां अभिनय करेगी। 18 अप्रैल को टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में तीन घंटे की होने वाली हाईटेक रामलीला मंचन को नवयुग रामलीला एंड दशहरा कमेटी सेक्टर-7 और सौरभ आ‌र्ट्स संयुक्त रूप से करवा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 07:12 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 07:12 AM (IST)
पहली बार महिलाएं करेंगी रामलीला का मंचन
पहली बार महिलाएं करेंगी रामलीला का मंचन

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़

रामलीला के मंच पर पुरुष नहीं बल्कि महिलाएं और बेटियां अभिनय करेगी। 18 अप्रैल को टैगोर थिएटर सेक्टर-18 में तीन घंटे की होने वाली हाईटेक रामलीला मंचन को नवयुग रामलीला एंड दशहरा कमेटी सेक्टर-7 और सौरभ आ‌र्ट्स संयुक्त रूप से करवा रहे है। पहली बार रामलीला में आठ फीमेल कैरेक्टर को शामिल किया है। यह रामलीला मंचन 22 अप्रैल को होने वाली रामनवमी के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भगवान श्रीराम के बाल रूप में छात्रा नीलम, जबकि युवा रूप में नगर निगम पार्षद गुरवक्श रावत भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार लक्ष्मण के बाल रूप को छात्रा प्रियंका और युवा रूप को शहर की सुनीता शर्मा निभा रही हैं। वहीं सीता का अभिनय बिजनेस वूमेन खुशबू यादव, और सखी के रूप में स्कूल छात्रा निशा, अहिल्या और मंथरा के रूप में छात्रा रितु निभाएगी जबकि कौशिल्या के रूप में छात्रा वंशिका अभिनय करेगी। निर्देशन प्रदीप और रावण के रूप में मोहित निभा रहे भूमिका-

हाईटेक रामलीला का निर्देशन नवयुग रामलीला एंड दशहरा कमेटी के डायरेक्टर प्रदीप कुमार कर रहे है जबकि रावण की भूमिका इसी कमेटी के मोहित निभा रहे हैं। इसी प्रकार से अन्य छोटे-छोटे किरदारों में नवयुग रामलीला एंड दशहरा कमेटी से जुड़े हुए पात्र अभिनय कर रहे हैं।

महिलाओं को प्रमोट करने का प्रयास

निर्देशक प्रदीप ने बताया कि सौरभ आ‌र्ट्स ग्रुप का प्रयास था कि महिलाओं को रामलीला में स्थान दिया जाए। आम तौर पर दशहरा से पहले होने वाली रामलीला में पुरुष किरदार ही सभी भूमिकाएं निभाते हैं। सीता के रूप में भी कुछ ही रामलीला कमेटियां महिलाओं को लेती है, इसलिए हाईटेक रामलीला में ज्यादातर महिलाएं शामिल होंगी।

chat bot
आपका साथी