होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, इस बात ने बढ़ाई पुलिस की असमंजस Chandigarh News

होटल कर्मचारियों ने बताया कि वीरवार रात प्रियंका ने 10 बजे के करीब खाना ऑर्डर किया था जिसके बाद वह सो गई। अगले दिन उसका शव पंखे से लटकता हुआ मिला।

By Edited By: Publish:Fri, 15 Nov 2019 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 10:17 AM (IST)
होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, इस बात ने बढ़ाई पुलिस की असमंजस Chandigarh News
होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला महिला का शव, इस बात ने बढ़ाई पुलिस की असमंजस Chandigarh News

मोहाली, जेएनएन। बलटाना चौकी के अधीन पड़ते कलगीधर एनक्लेव के एक होटल में एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका निवासी चतरभुज ठाकुर मार्ग, गनीपुर मुजफ्फरपुर बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी अस्पताल भेजा है। फिलहाल हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस भी असमंजस में है।

पुलिस के अनुसार होटल की एंट्री रजिस्टर के मुताबिक प्रियंका 11 नवंबर से पति राजन भारद्वाज निवासी फ्लैट नंबर-402 टावर नंबर-19 विपुल ग्रींस सेक्टर-48 गुड़गांव के साथ ठहरी हुई थी। वीरवार शाम को राजन भारद्वाज होटल स्टाफ को बताकर गया कि वह किसी अदालती काम से गुड़गांव जा रहा है और शुक्रवार शाम को लौटेगा। होटल कर्मचारियों ने बताया कि वीरवार रात प्रियंका ने 10 बजे के करीब खाना ऑर्डर किया था जिसके बाद वह सो गई।

शनिवार सुबह पति राजन भारद्वाज ने साढ़े 10 बजे फोन किया कि उसकी पत्नी प्रियंका उसका फोन नहीं उठा रही है। इस पर होटल कर्मचारी जांच करने प्रियंका के कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से कोई रिस्पांस नहीं आया। होटल स्टाफ ने सारी बात राजन भारद्वाज बताई। राजन ने बताया कि प्रियंका लो ब्लड प्रेशर की मरीज है हो सकता है वह बेहोश हो गई हो। होटल मालिक ने मामले की सूचना बलटाना चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो प्रियंका दुप्पटे के साथ पंखे से लटकी हुई थी।

होटल मालिक मामले की सूचना दी थी। पुलिस की मौजूदगी में कमरा का दरवाजा तोड़ा गया। रूम में प्रियंका पंखे से लटक रही थी। वहीं उसके पति राजन भारद्वाज के पहुंचने पर ही बताया जा सकता है कि आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है।

भिंदर सिंह, चौकी इंचार्ज बलटाना।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी