चंडीगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की इम्युनिटी है ज्यादा स्ट्रांग, जानिए क्या है वजह

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नागपाल ने बताया कि अकसर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की इम्युनिटी पावर स्ट्रांग देखने को मिलती है। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं नशा आदि का सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा कई कारण है जिससे महिलाओं की इम्युनिटी पावर पुरुषों के मुकाबले स्ट्रांग हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:58 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की इम्युनिटी है ज्यादा स्ट्रांग, जानिए क्या है वजह
कोरोना से मरने वाले में ज्यादातर लोगों की उम्र 60 साल से उपर की थी। इनमें सबसे ज्यादा पुरुष थे।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। शहर में लगातार कोरोना संक्रमित मामलों बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जाहिर की है। शहर में अब तक 11,380 लोगों में कोेरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 60 प्रतिशत पुरुष और 40 प्रतिशत महिलाएं संक्रमित पाई गईं हैं। शहर में इस समय जो एक्टिव कोरोना मरीज हैं। उनमें भी पुरुष मरीज ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नागपाल ने बताया कि अकसर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की इम्युनिटी पावर स्ट्रांग देखने को मिलती है। क्योंकि ज्यादातर महिलाएं नशा आदि का सेवन नहीं करती हैं। इसके अलावा कई कारण है, जिससे महिलाओं की इम्युनिटी पावर पुरुषों के मुकाबले स्ट्रांग हैं।

कोरोना से मौत के मामले में 60 प्रतिशत लोग पुरुष

शहर में अब तक कोरोना से 145 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मरने वाले में ज्यादातर लोगों की उम्र 60 साल से उपर की थी। इनमें सबसे ज्यादा पुरुष पाए गए। कोरोना से जिन लोगों की मौत हुई। उनमें 70 प्रतिशत मृतक लोगों को डायबीटिज, हाइपरटेंशन, किडनी इंजरी और दिल से जुड़ी बीमारी थीं।

ज्यादातर महिलाओं काे घर से निकलना पड़ता है कम

डॉक्टरों की मानें तो जो महिलाएं वर्किंग हैं, केवल उनमें ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा पाया गया है। ज्यादातर महिलाएं हाउसवाइफ हैं। ऐसे में इन महिलाओं को लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान घर से बाहर कम निकलना पड़ा। जिसकी वजह से अब तक ज्यादातर पुरुष कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। पुरुष के मुकाबले ज्यादातर महिलाएं इसी कारण से अब तक संक्रमण की चपेट में आने से बची हुई हैं।

एक महीनें में कितनी महिलाएं और पुरुष हुए कोरोना संक्रमित

तारीख        कितने पुरुष संक्रमित      कितनी महिलाएं संक्रमित

15 सितंबर        202                           145

16 सितंबर       214                             152

17 सितंबर       180                             108

18 सितंबर       172                               88

19 सितंबर       180                              110

20 सितंबर      177                               109

21 सितंबर       144                               96

22 सितंबर      148                                118

23 सितंबर      109                                  71

24 सितंबर       161                                 92

25 सितंबर      141                               103

26 सितंबर      122                               85

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी