जागृति मंच की विविधता में एकता एक्टिविटी में देशभर की महिलाओं ने लिया हिस्सा

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने लोगों में सकारात्मक सोच लाने के विविधता में एकता एक्टिविटी का ऑनलाइन आयोजन किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 03:22 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 03:22 PM (IST)
जागृति मंच की विविधता में एकता एक्टिविटी में देशभर की महिलाओं ने लिया हिस्सा
जागृति मंच की विविधता में एकता एक्टिविटी में देशभर की महिलाओं ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़, जेएनएन। हमारे देश में विभिन्न प्रकार की भाषाएं बोली जाती हैं। हर व्यक्ति का धर्म, रहन-सहन, उनके तौर-तरीके सब अलग है। इन सबके बावजूद यही विविधता हमारी एकता का सूत्र है। हम भारतवासी इतनी विविधताओं के बावजूद एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। यह बात राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की चेयरपर्सन अंबिका शर्मा ने कही। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच ने लोगों में सकारात्मक सोच लाने के विविधता में एकता एक्टिविटी का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों से महिलाएं इस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। लोगों को पारंपरिक वेशभूषा में भारत के हर प्रांत से अपनी फोटो भेजनी है।

इस एक्टिविटी के संयोजक की भूमिका पंचकूला इकाई की चेयरपर्सन डिंपल गर्ग, चंडीगढ़ अध्यक्ष सोनिया मनचंदा निभा रही है। ज्यूरी मेंबर के रूप में चंडीगढ़ इकाई की चेयरपर्सन अदिति भारद्वाज, समाज सेविका रितिका जैन, मॉडल और मोटिवेशनल स्पीकर शिवी गौरव महाजन है। भारत के विभिन्न राज्यों से महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं।

महिलाओं का मानना है कि कोरोना और लॉकडाउन के समय में ऐसे कार्यक्रम एक-दूसरे से जोड़ने का मंच प्रदान करते हैं। सोनिया मनचंदा ने कहा कि विविधता होने के बावजूद कुछ चीजें एक जैसी हैं, किसी भी भारतीय स्त्री को देखें, उसके माथे पर सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में चूड़ियां होगी, जोकि उनके सुहाग का प्रतीक है और भारतीय एकता को दर्शाती है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी