वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने चंडीगढ़ मेयर रविकांत शर्मा के साथ विधवाओं को बांटा राशन

संस्था की फाउंडर व अध्यक्षा पूजा बख्शी ने बताया कि जब कोरोना काल में कई विधवाओं से बातचीत की तो पता लगा कि कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पति तो गुजर ही गए थे। न ही उनका कोई बेटा था न उनके पास आय का कोई अन्य साधन था।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 09:38 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:38 AM (IST)
वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने चंडीगढ़ मेयर रविकांत शर्मा के साथ विधवाओं को बांटा राशन
राशन लेने वाली महिलाओं के साथ मेयर रविकांत शर्मा और सोसायटी के सदस्य।

चंडीगढ़, जेएनएन। वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-45डी चंडीगढ़ ने महिलाओं के लिए मासिक राशन वितरण कार्यक्रम चार महीने पहले शुरू किया था। इसी कड़ी में सोसायटी की तरफ से 17 विधवा  महिलाओं को राशन वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ नगर निगम मेयर रविकांत शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए जिन्होंने महिलाओं को राशन वितरित किया।

मेयर रविकांत शर्मा ने कहा सोसायटी की फाउंडर पूजा बक्शी समाज सेवा में तन मन धन से लगी हुई हैं। वहीं, वह लोगों को भी प्रेरित कर रही हैं। हमसे जितना भी हो सकेगा हम इन्हें सहयोग देंगे और इनका हौसला बढ़ाएंगे। आज समाज को ऐसे ही समाज सेवकों की जरूरत है जो दूसरे के दर्द को समझ सके और दूर कर सके हैं।

संस्था की फाउंडर व अध्यक्षा पूजा बख्शी ने बताया कि जब कोरोना काल में कई विधवाओं से बातचीत की तो पता लगा कि कई महिलाएं ऐसी हैं जिनके पति तो गुजर ही गए थे। न ही उनका कोई बेटा था न उनके पास आय का कोई अन्य साधन था। ऐसे में उनके हालत खराब बने हुए थे। इसलिए उनकी सहायता करने के लिए अपनी संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर विचार किया कि हर महीने इन महिलाओं को महीने भर का राशन उपलब्ध कराएंगे।

राशन लेने पहुंची महिलाओं ने बताया कि महीने भर का राशन उनके लिए एक बड़ा सहारा है और इससे अपना जीवन यापन कर पा रहे हैं। इसके लिए वह पूजा बक्शी का धन्यवाद करती हैं। इस अवसर पर एरिया काउंसलर व पूर्व डिप्टी मेयर कंवर राणा ने संस्था की हौसला अफजाई की। न्यू एकता मार्केट  शॉपकीपर्स एसोसिएशन , सेक्टर-45 के प्रधान भारत भूषण कपिला ने राशन वितरण किया और संस्था के सदस्यों की सराहना की। संस्था के जनरल सेक्रेटरी अजय गुप्ता, संस्था के सदस्य पूनम गुप्ता, सुनीता रानी, मानसा, असगर मोहमद आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी