कब्जे की गुहार लेकर चंडीगढ़ पहुंची महिला ने सीएम आवास के सामने निगला जहर, अस्पताल में मौत

जमीन पर कब्जे से परेशान महिला मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर गुहार लगाने आई थी। सीएम आवास के सामने महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:46 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:46 PM (IST)
कब्जे की गुहार लेकर चंडीगढ़ पहुंची महिला ने सीएम आवास के सामने निगला जहर, अस्पताल में मौत
चंडीगढ़ में महिला ने सीएम आवास के सामने जहर निगल लिया।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के जालंधर स्थित फिल्लौर की रहने वाली एक महिला ने अपनी जमीन पर भाई भाभी के कब्जे से परेशान होकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आवास पर गुहार लगाने आई थी। सीएम आवास के सामने महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। आनन-फानन में गेट पर सिक्योरिटी के तौर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान फिल्लौर के तेज बहादुर कालोनी की रहने वाली 62 वर्षीय राजेंदर कौर के तौर पर हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला राजेंदर कौर इंसाफ की गुहार लेकर मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में आई थी। आवास के बाहर तैनात पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मियों से महिला ने बताया कि उसके भाई और भाभी ने जमीन पर कब्जा जमा लिया है। उनसे कई बार जमीन मांगने पर टालमटोल करते रहे। इसके बावजूद उन्होंने जमीन को बेचकर पैसे भी ले लिए थे। इसी की शिकायत करने महिला मुख्यमंत्री के पास आई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धालीवाल गुरमुख सिंह वाला निवासी गुरदीप सिंह के साथ महिला की शादी हुई थी। इसी दौरान मायके की तरफ से 10 किले जमीन उसे मिली थी। उनके माता-पिता के रहते महिला को अपनी ठेके पर जमीन का किराया प्रति वर्ष मिल रहा था। लेकिन माता-पिता के निधन के बाद पैसे मिलने बंद हो गए। इसके अलावा जमीन पर भाई भाभी ने कब्जा कर लिया।

सुरक्षाकर्मियों ने मिलने से किया मना, शौचालय में निगला जहर

इस मामले में आरोप है कि महिला के तरफ से मामले की सारी जानकारी देने के बावजूद मुख्यमंत्री आवास के सामने तैनात पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मियों ने उसे मिलने से मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने गेट के सामने ही बने शौचालय में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी सकते में आ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।

chat bot
आपका साथी