Murder in Chandigarh: सरेआम कत्ल से दहला हल्लोमाजरा, घर में घुसकर महिला की चाकू घोंपकर हत्या

महिला पति और बच्चे के साथ हल्लोमाजरा स्थित वाल्मिकी मंदिर के समीप स्थित मकान में रहती थी। रोजाना की तरह उसका पति अपनी नौकरी पर गया था जबकि बेटा पढ़ाई करने गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर उसकी हत्या कर दी गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:21 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:31 PM (IST)
Murder in Chandigarh: सरेआम कत्ल से दहला हल्लोमाजरा, घर में घुसकर महिला की चाकू घोंपकर हत्या
हल्लोमाजरा स्थित वाल्मिकी मंदिर के पास महिला की हत्या की गई है। सांकेतिक चित्र।

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़। यूटी में सरेआम घर में घुसकर महिला की हत्या किए जाने से हल्लोमाजरा में दहशत फैल गई है। घटना वीरवार की है। घर में घुसकर आरोपितों ने चाकू घोंपकर एक महिला की हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-31 थाना पुलिस ने महिला के शव को जीएमसीएच-32 की मोर्चरी में रखवा दिया। अब पुलिस आरोपितों की तलाश में लगी है। महिला के घर में किसी के मौजूद नहीं होने के अभी तक उसके नाम का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार मामला नशा तस्करी से जुड़े होने का संदेह है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने बयान दिया कि इसकी जांच के बाद ही पुष्टि की जा सकती है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित महिला पति और बच्चे के साथ हल्लोमाजरा स्थित वाल्मिकी मंदिर के समीप स्थित मकान में रहती थी। रोजाना की तरह उसका पति अपनी नौकरी पर गया था, जबकि बेटा पढ़ाई करने गया था। इस दौरान वह घर में अकेली थी। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपितों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल, स्कूल से घर वापस आने पर बेटे ने देखा कि उसकी मां एक कोने में नीचे लेटी हुई थी। थोड़ी देर बाद उसने देखा कि शरीर से खून भी निकल रहा था। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर बेटा घबराकर आसपास को लोगों के पास पहुंचा और उन्हें सारी बात बताई। आननफानन में उसके घर पहुंचे पड़ोसियों ने देखा कि उसकी मां के शरीर पर नुकीले हथियार से हमला किया गया है। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत उसके पति और पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने महिला को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ में किशोर की मौत, उपचार में लापरवाही के आरोप में स्वजनों का मनीमाजरा सिविल अस्पताल में हंगामा

chat bot
आपका साथी